हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस, सीएम कमलनाथ ने किया ध्वजारोहण

  
Last Updated:  January 26, 2020 " 06:40 pm"

इंदौर : 71वा गणतंत्र दिवस देश और प्रदेश के साथ इंदौर में भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। केंद्र व राज्य सरकार के दफ्तरों, जिला व हाईकोर्ट, नगर निगम, कलेक्टर कार्यालय, सार्वजनिक उपक्रम, व्यावसायिक प्रतिष्ठान और स्कूल- कॉलेज में झंडावंदन किया गया। इस मौके पर संविधान की रक्षा का संकल्प भी लिया गया।

सीएम ने नेहरू स्टेडियम व गांधी भवन में फहराया तिरंगा।

सीएम कमलनाथ ने नेहरू स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने सलामी गारद का निरीक्षण किया और परेड की सलामी ली। इस मौके पर स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए वहीं विभिन्न विभागों की प्रदेश के विकास पर आधारित झांकियां भी निकाली गई। सीएम कमलनाथ इसके पूर्व कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन पहुंचे। उन्होंने यहां स्व. कन्हैयालाल खादीवाला की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और ध्वजारोहण किया। सेवादल ने ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर पेश किया। बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता इस दौरान मौजूद रहे।

रीगल तिराहे पर फहराया गया सबसे ऊंचा तिरंगा।

रीगल तिराहे पर एक निजी प्रतिष्ठान की ओर से आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश का सबसे ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज निर्भया की मां और निर्भया का केस लड़ने वाली वकील के हाथों फहराया गया। इस मौके पर उन्हें 51 हजार की सम्मान राशि भी भेंट की गई।

शहीदों को अर्पित किए गए श्रद्धासुमन।

रीगल तिराहे पर इंडिया गेट और अमर जवान ज्योति पर सेवा सुरभि के पदाधिकारियों, शहर के गणमान्य नागरिकों और स्कूली बच्चों ने पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को नमन किया। दिनभर ये सिलसिला चलता रहा।
शहर के गली- मोहल्लों, कॉलोनियों और टाउनशिप में भी गणतंत्र दिवस पर तिरंगा फहराया गया और भारत माता की जय के नारे लगाए गए।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *