भोपाल : सीएम शिवराज सिंह ने वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा द्वारा विधानसभा में पेश किए गए वर्ष 2022-23 के बजट को सर्वस्पर्शी, सर्वव्यापी बताया है। सीएम शिवराज के मुताबिक इसमें प्रदेश के हर अंचल के संतुलित विकास को ध्यान में रखा गया है। सर्वस्पर्शी इसलिए,क्योंकि इसमें गरीबों के आवास, बच्चों की शिक्षा, पेयजल, इलाज की व्यवस्था के साथ किसानों के कल्याण का भी ध्यान रखा गया है।
कन्या विवाह योजना पुनः प्रारम्भ होगी।
सीएम शिवराज ने ट्वीट के जरिए कहा कि यह महिला उत्थान का बजट है। लाडली लक्ष्मी योजना में लगभग 1400 करोड़ रु. का प्रावधान किया गया है। आजीविका मिशन के साथ महिला उद्यमियों के लिए भी विशेष प्रावधान किया गया है। कन्या विवाह योजना पुनः प्रारंभ की जा रही है।
बच्चों के बेहतर भविष्य का रखा है ध्यान।
सीएम शिवराज सिंह के मुताबिक बजट में बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए उनके स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षा आदि के लिए लगभग 57,803 करोड़ रु, अनुसूचित जाति उप-योजना हेतु 19,020 करोड़ रु. व अनुसूचित जनजाति उप-योजना के लिए 26,941 करोड़ रु. का प्रावधान किया गया है।
कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढाकर 31 फीसदी किया।
सीएम शिवराज ने कहा कि बजट में कर्मचारी कल्याण पर भी ध्यान दिया गया है। महंगाई भत्ता 20% से बढ़ाकर 31% कर दिया है। इसके साथ ही यह बजट स्वास्थ्य पर भी केंद्रित है।
Related Posts
February 4, 2021 ट्विटर को केंद्र सरकार की चेतावनी, विवादित हैशटैग हटाओ या कार्रवाई के लिए रहो तैयार
नई दिल्ली : किसानों के नरसंहार वाले हैशटैग पर कार्रवाई न करने पर केंद्र सरकार द्वारा […]
December 18, 2020 पेट्रोल, डीजल और गैस के बाद अब मप्र में बिजली भी हुई महंगी..!
भोपाल : एमपी में एक बार फिर सरकार ने उपभोक्ताओं को बिजली का झटका दिया है।पेट्रोल,डीजल व […]
May 3, 2020 इलाज के साथ योगाभ्यास, कोरोना मरीजों के ठीक होने में हो रहा मददगार इंदौर : कोरोना वायरस के ख़िलाफ़ चल रही जंग में भारतीय जीवन पद्धति कारगर साबित हो रही है। […]
April 11, 2021 उत्तम स्वामी महाराज को महामंडलेश्वर की उपाधि से नवाजा गया
इंदौर : देशभर में ध्यानयोगी के नाम से ख्यात उत्तम सेवा धाम बांसवाड़ा के उत्तम स्वामी […]
January 9, 2022 संसद भवन के 4 सौ कर्मचारी पाए गए संक्रमित, सुप्रीम कोर्ट के 4 जज भी निकले पॉजिटिव
नई दिल्ली : देशभर में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन ने कोहराम मचाना शुरू कर दिया है। […]
July 1, 2025 जिंदादिली के साथ संतुलित दिनचर्या अपनाकर जी सकते हैं सौ साल : डॉ. तनेजा
डॉक्टर्स डे पर एमजीएम मेडिकल कॉलेज एलुमनी एसो. ने 80+ आयु के वरिष्ठ चिकित्सकों का किया […]
May 14, 2024 चौथे चरण में मप्र की 08 लोकसभा सीटों पर 71.72 फीसदी मतदान
प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों पर संपन्न हुआ चुनाव।
खरगोन में सबसे अधिक और इंदौर में […]