इंदौर : मंगलवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के आगमन से पूर्व कुछ महिलाओं द्वारा नौकरी देने संबंधी तख्तियां लहराने से हड़कंप मच गया। हाल में मौजूद मंत्री तुलसी सिलावट, सांसद शंकर लालवानी और अन्य नेता तत्काल प्रदर्शनकारी महिलाओं के पास पहुंचे और उनसे चर्चा की।
नौकरी की मांग कर रहीं थीं महिलाएं।
प्रदर्शनकारी महिलाओं का कहना था कि कोरोना काल में वे अपने परिजनों को खो चुकी हैं। उनके समक्ष रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है। उन्हें सरकार की ओर से नौकरी का आश्वासन दिया गया था पर अब तक वह भी पूरा नहीं हुआ। दो माह तक 2-2 हजार रुपए की मदद दी गई बाद में वह भी बंद कर दी गई। उन्होंने कई बार मुख्यमंत्री से मिलने की कोशिश की पर उन्हें मिलने नहीं दिया गया। यहां भी वे इसीलिए आई थीं कि मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी पीड़ा बता सकें।
महिला पुलिस ने जब्त कर ली तख्तियां।
मंत्री सिलावट और सांसद लालवानी ने महिलाओं को आश्वस्त किया कि उनकी बात वे सीएम शिवराज तक पहुंचाएंगे। इस बीच महिला पुलिस, प्रदर्शनकारी महिलाओं के पास पहुंची और उनके हाथों से तख्तियां जब्त कर ली। उन्हें सीएम की मौजूदगी में कोई गड़बड़ नहीं करने की हिदायत भी दी गई। इसके बाद वे महिलाएं चुपचाप अपनी जगह बैठ गई। सीएम के आने पर उन्होंने कार्यक्रम में किसी तरह का खलल पैदा नहीं किया पर मीडिया के समक्ष अपनी पीड़ा को अवश्य बयां किया।
Related Posts
April 10, 2021 नेत्रहीन रिटायर्ड शिक्षक के खाते से ऑनलाइन ठगी कर निकाले गए रुपए सायबर सेल ने वापस दिलवाए
इंदौर : हेल्पलाइन पर प्राप्त ऑनलाइन ठगी की शिकायत क्राइम ब्रांच की मिली थी। क्राइम […]
July 7, 2020 संभागायुक्त ने आईडीए की योजनाओं का लिया जायजा, मिडिल क्लास की जरूरतों को ध्यान में रखने के दिए निर्देश इंदौर : संभाग आयुक्त पवन शर्मा ने आईडीए अधिकारियों की बैठक बुलाकर प्राधिकरण के कार्यों […]
December 6, 2019 प्रकाश सोनकर स्मृति अखिल भारतीय फुटबॉल स्पर्धा 8 दिसंबर से इंदौर : 25 वी प्रकाश सोनकर स्मृति अखिल भारतीय फुटबॉल स्पर्धा 8 से 22 दिसंबर तक नेहरू […]
July 22, 2020 मामूली राहत के बाद कोरोना संक्रमण के मामले फिर हुए सौ के पार…! इंदौर : एक दिन की राहत के बाद मंगलवार को फिर कोरोना संक्रमण के नए मामले सौ के पार हो […]
May 26, 2020 इंदौर से शुरू हुआ विमानों का परिचालन, पहले दिन दिल्ली के लिए दो विमानों ने भरी उड़ान इंदौर : करीब दो माह बाद देश भर के साथ इंदौर से भी फिर विमान सेवाएं सोमवार से शुरू हो […]
November 5, 2024 15 नवंबर से कैश लेस होगी मप्र पुलिस
मप्र पुलिस द्वारा संचालित पेट्रोल पंप, एलपीजी सेंटर और सुपर बाजार पर होगा ऑनलाइन […]
May 25, 2020 लॉकडाउन और कर्फ्यू के साए में सादगी से मनाई गई मीठी ईद, कलेक्टर, डीआईजी ने शहर काजी को पेश की मुबारकबाद इंदौर : कोरोना संक्रमण ने ईद की मिठास भी फीकी कर दी। लॉक डाउन और कर्फ्यू के बीच मुस्लिम […]