बीजेपी के राष्ट्रीय अधिवेशन में इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने भी रखे विचार

  
Last Updated:  February 19, 2024 " 11:28 pm"

प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित 12 हज़ार कार्यकर्ताओं के सामने रखा प्रस्ताव पर संशोधन।

नई दिल्ली : भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशान दूसरे दिन ‘भाजपा देश की आशा और इंडी गठबंधन – कांग्रेस की हताशा विषय पर प्रस्ताव को गृह मंत्री अमित शाह ने पेश किया। देश भर से दिल्ली पहुँचे प्रतिनिधि और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रस्ताव रखा गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नाड्डा ने इस विषय पर संशोधन के लिए इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव को आमंत्रित किया। पुष्यमित्र भार्गव ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, कई केंद्रीय मंत्री, देश के विभिन्न प्रदेशों के मुख्यमंत्री, पूरे देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हजारों पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जी – 20 के मध्यम से दुनिया में अपनी साख बनाने वाले और दुनिया का नेतृत्व करने वाले भारत के कदम जिस प्रकार से दुनिया में बढ़ रहे है ,उस दृष्टि से सिर्फ़ देश नहीं अपितु दुनिया में उसे आशा के रूप में देखा जा रहा है। इसलिए प्रस्ताव में दुनिया शब्द जोड़ा जाए “ देश और दुनिया की आशा और विपक्ष की हताशा” रूप में। दूसरा देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जब पहली बार प्रधान मंत्री बने और शपथ के पूर्व उन्होंने गंगा घाट पर पूरे देश को संकल्प दिलाया था कि हम स्वच्छ भारत करेंगे, मुझे इस बात की ख़ुशी है कि दुनिया का सबसे बड़ा स्वच्छता का सर्वेक्षण भारत में होता है। केवल 09 वर्षों में 73 शहरों के साथ शुरू हुआ ये सर्वेक्षण आज चार हज़ार सात तो सतहत्तर शहरों के साथ पूरी दुनिया में भारत की स्वच्छता को स्थापित करता है, जो स्वच्छ भारत का संकल्प है जिसने न केवल देश को स्वच्छ किया बल्कि कांग्रेस के वैचारिक कचरे को, आतंकवाद के कचरे को साफ़ करने का काम किया है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने गृह मंत्री अमित शाह को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रस्ताव में स्वच्छ भारत मिशन के आधार पर देश को स्वच्छ करने का जो भाव है उसको भी सम्मिलित करने का कष्ट करें। इसको देश और दुनिया की आशा नरेंद्र मोदी विषय से शुरू किया जाए। सभी उपस्थित प्रतिनिधियों ने महापौर भार्गव के इस संशोधन प्रस्ताव के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *