भोपाल : बाइक में पहले पेट्रोल भरवाने को लेकर हुआ विवाद इतना बढ़ा कि एक युवक को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा।मृतक युवक इंदौर का निवासी था।
एक निजी कॉलेज से बीए एलएलबी कर रहा इंदौर निवासी 22 वर्षीय संस्कार बघेले नामक युवक अपने दोस्त से मिलने व घूमने के इरादे से भोपाल गया था। संस्कार अपने भोपाली दोस्त के साथ सुबह करीब 5 बजे चाय पीने बाइक से रेलवे स्टेशन के लिए रवाना हुए, रास्ते में वे पेट्रोल भरवाने मिनाल रेसीडेंसी के गेट नंबर तीन के पास स्थित पेट्रोल पम्प पर पेट्रोल भरवाने रूके। उसी समय एक बाइक पर तीन अन्य युवक भी पीछे से आए और पम्पकर्मी से पहले उनकी गाड़ी में पेट्रोल डालने को लेकर विवाद किया। संस्कार और उसके दोस्त ने विरोध किया तो तीनों मारपीट पर आमादा हो गए और चाकू लेकर संस्कार व उसके भोपाली मित्र पर हमला कर दिया। बचने के लिए दोनों दोस्त गेट नम्बर तीन की तरफ भागे और सड़क पार कर ही रहे थे कि आरोपियों ने संस्कार को जमीन पर गिरा दिया और उसकी ना सिर्फ बेरहमी से पिटाई की बल्कि एक ने चाकू संस्कार के सीने में घोंप दिया। घायल संस्कार को दोस्त ने इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी जान नहीं बच पाई।खबर है कि जिस जगह संस्कार को चाकू घोंपा गया, वहां सीसीटीवी कैमरे भी नहीं थे। हत्या का प्रकरण दर्ज कर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।
Related Posts
July 4, 2020 केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने की बहुउद्देशीय चंबल एक्सप्रेस वे की समीक्षा नई दिल्ली : केंद्रीय सड़क परिवहन, राजमार्ग और एमएसएमई मंत्री नितिन गडकरी ने मध्य प्रदेश […]
February 25, 2024 अतिशय खासगीवाला अध्यक्ष,अमितेश जैन सचिव चुने गए
आईसीएआई की नई कार्यकारिणी का गठन।
इंदौर - आईसीएआई की इंदौर शाखा की नयी कार्यकारिणी […]
August 30, 2019 सीतलामाता बाजार में भी हटाए गए बाधक निर्माण इंदौर : जयरामपुर कॉलोनी से गोराकुण्ड चौराहे तक 60 फिट चौड़ी रोड के लिए बाधक निर्माण […]
February 25, 2023 आय की असमानता को दूर करना भारतीय अर्थव्यवस्था के समक्ष बड़ी चुनौती ; डॉ. डेनिस विक
18वीं प्रेस्टीज इंटरनेशनल मैनेजमेंट कांफ्रेंस में वक्ताओं ने शोध को समाजोन्नमूलक बनाने […]
June 21, 2021 सिंगल डिजिट में पहुंचने के बाद फिर संक्रमण में मामूली बढ़ोतरी, सावधानी और सतर्कता जरूरी…
इंदौर : शनिवार को सिंगल डिजिट में पहुंचा कोरोना संक्रमण रविवार को मामूली बढ़कर डबल डिजिट […]
January 14, 2024 लघु उद्योगों में भी इंदौर को नंबर वन बनाएंगे : मंत्री विजयवर्गीय
इंदौर : सांवेर रोड सेक्टर सी की कार्ययोजना को लोकार्पित करते हुए मुख्य अतिथी और प्रदेश […]
January 6, 2024 एमजीएम मेडिकल कॉलेज के हीरक जयंती समारोह में वरिष्ठ चिकित्सकों का किया सम्मान
पूर्व अधिष्ठाताओं ने कॉलेज के गौरवमय इतिहास और प्रगति पर डाला प्रकाश।
विभिन्न विषयों […]