भोपाल : रेलवे अब उन यात्रियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करेगा जो रेलवे स्टेशनों व ट्रेनों में कोविड-19 संक्रमण से बचाव के नियमों का पालन नहीं करेंगे। यदि कोई यात्री ट्रेन या स्टेशन पर मास्क नहीं पहनता, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करता या कोविड-19 संक्रमित होने या सैंपल देने के बाद रिपोर्ट आने के पहले ट्रेन में यात्रा करता पाया जाए तो उसके खिलाफ दण्डात्मक कार्रवाई होगी। इसके तहत 5 साल की सजा का प्रावधान है।
थूकने पर भी लगेगा जुर्माना।
यदि कोई यात्री स्टेशन, ट्रेन के अंदर थूकता पाया जाता है और कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए जारी निर्देशों का पालन नहीं करता मिलता तो उसके खिलाफ रेलवे एक्ट-1989 की धारा-153 के तहत जुर्माने या सजा का प्रावधान होगा।
जनहानि व संपत्ति के केस होते हैं दर्ज।
रेलवे एक्ट-1989 के तहत आने वाली धारा-153 में ऐसी सजा दी जा सकेगी। इस धारा में जनहानि व रेलवे संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले दर्ज होते हैं। अब कोविड गाइडलाइन का पालन न करने वाले यात्री पर इसी धारा के तहत कार्रवाई की जाएगी। सूत्रों के हवाले से यह जानकारी मिली है।
Related Posts
August 13, 2021 नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करके फरार होने वाला आरोपी, पुलिस थाना तुकोगंज की […]
August 2, 2023 ‘मैं मीसाबंदी’ पुस्तक का विमोचन आज
मीसाबंदी रहे रमेश गुप्ता ने लिखी है पुस्तक।
इंदौर : भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में […]
March 10, 2022 यूपी सहित चार राज्यों में बीजेपी ने फहराया जीत का परचम, पंजाब में आप की सुनामी में बहे अन्य दल
नई दिल्ली: यूपी सहित पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 4 राज्यों में बम्पर […]
January 12, 2021 30 अप्रैल से 15 मई तक चलेंगी एमपी बोर्ड की 10 वी व 12 वी की परीक्षाएं
भोपाल : माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 30 अप्रैल से 15 मई तक […]
September 4, 2023 आरसीपीएल ने क्रिकेट थीम वाला पेय कैंपा क्रिकेट किया लॉन्च
नई दिल्ली : रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (आरसीपीएल) ने एक क्रिकेट-थीम वाला पेय, […]
April 21, 2021 विश्व ब्राह्मण संघ ने वैदिक हवन- पूजन के साथ मनाया प्रभु श्रीराम का प्रकटोत्सव
इन्दौर : विश्व ब्राह्मण समाज संघ द्वारा भगवान श्रीराम का प्राकटोत्सव बुधवार को एरोड्रम […]
March 26, 2023 तुकोगंज थाना क्षेत्र में कारोबारी के घर हुई चोरी की घटना का पर्दाफाश
वारदात को अंजाम देने वाले पाँच बदमाश गिरफ्तार।
आरोपियों के कब्जे से चोरी किया हुआ […]