इंदौर : केसरबाग रोड़ स्थित अहिल्या माता गौशाला जीवदया मंडल पर दो दिवसीय गोवर्धन पूजा का आयोजन विद्वान पंडितों के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। गौभक्तों ने सप्त गौमाता मंदिर की परिक्रमा कर गौपूजन में उत्साह के साथ भाग लिया। सोशल डिस्टेंसिंग एवं मास्क का पालन भी किया गया।
गौशाला प्रबंध समिति के अध्यक्ष रवि सेठी, सचिव पुष्पेंद्र धनोतिया, संयोजक सीके अग्रवाल ने बताया कि पूजा के लिए पूजन सामग्री आदि की व्यवस्था गौशाला पर ही की गई थी। रविवार को सुबह से ही गौभक्तों का सपरिवार आगमन शुरू हो गया था। पंडितों ने श्रद्धालुओं को शास्त्रों के मुताबिक गंगा, गोवर्धन और गौमाता की महत्ता बताई। अनेक परिवारों ने अपने बच्चों से भी गौमाता की पूजा करवाई। गौशाला के आचार्य पं. मुकेश शर्मा एवं अन्य पंडितों के मार्गदर्शन में गोबर से गोवर्धन पर्वत एवं भगवान कृष्ण तथा बाल ग्वालों की आकृति बनाकर उनका पूजन भी किया गया। सोमवार को भी अनेक गौभक्तों ने गौशाला पहुंचकर पूजा-अर्चना की।
Related Posts
May 5, 2020 आशीष सिंह ने उज्जैन कलेक्टर का पदभार ग्रहण किया, लॉक डाउन के सख्ती से अनुपालन पर दिया जोर उज्जैन : इंदौर के निगमायुक्त से कलेक्टर उज्जैन बनाए गए IAS आशीष सिंह मंगलवार को उज्जैन […]
March 27, 2020 मौसम ने बदला मिजाज, गरज- चमक के साथ हुई बारिश इंदौर : बीते दो- तीन दिनों से मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। 25 मार्च को तेज आंधी चलने के […]
August 7, 2022 गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के महिला उद्यमी मेले स्वदेशी हाट का समापन
हर स्टॉल को मिला बेहतर प्रतिसाद।
कारोबार करने में भी महिलाए किसी से कम […]
December 7, 2020 सांसद लालवानी ने नए विवाद को दिया जन्म, खजराना का नाम गणेश नगर किये जाने की मांग की…!
इंदौर : विभिन्न शहरों और क्षेत्र विशेष के नाम बदलने को लेकर इन दिनों चल रहे सियासी […]
August 7, 2022 अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एस्कॉर्ट सर्विस संचालित करने वाले 8 आरोपी पकड़ाए
पाकिस्तान से कनेक्शन भी हुआ उजागर।
इंदौर : क्राइम ब्रांच ने भंवरकुआ थाना क्षेत्र की […]
September 6, 2019 EAT राइट मेले में दी जाएगी सन्तुलित आहार की जानकारी इंदौर : मध्यप्रदेश में पहली बार EAT राइट MELA 8 सितंबर को आयोजित किया जा रहा है। स्कीम […]
December 20, 2020 हवा का रुख बदलने पर मिल सकती है ठंड से राहत
भोपाल : उत्तर भारत की तरफ से लगातार आ रही बर्फीली हवाओं से मध्य प्रदेश ठिठुर रहा है। […]