इंदौर : केसरबाग रोड़ स्थित अहिल्या माता गौशाला जीवदया मंडल पर दो दिवसीय गोवर्धन पूजा का आयोजन विद्वान पंडितों के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। गौभक्तों ने सप्त गौमाता मंदिर की परिक्रमा कर गौपूजन में उत्साह के साथ भाग लिया। सोशल डिस्टेंसिंग एवं मास्क का पालन भी किया गया।
गौशाला प्रबंध समिति के अध्यक्ष रवि सेठी, सचिव पुष्पेंद्र धनोतिया, संयोजक सीके अग्रवाल ने बताया कि पूजा के लिए पूजन सामग्री आदि की व्यवस्था गौशाला पर ही की गई थी। रविवार को सुबह से ही गौभक्तों का सपरिवार आगमन शुरू हो गया था। पंडितों ने श्रद्धालुओं को शास्त्रों के मुताबिक गंगा, गोवर्धन और गौमाता की महत्ता बताई। अनेक परिवारों ने अपने बच्चों से भी गौमाता की पूजा करवाई। गौशाला के आचार्य पं. मुकेश शर्मा एवं अन्य पंडितों के मार्गदर्शन में गोबर से गोवर्धन पर्वत एवं भगवान कृष्ण तथा बाल ग्वालों की आकृति बनाकर उनका पूजन भी किया गया। सोमवार को भी अनेक गौभक्तों ने गौशाला पहुंचकर पूजा-अर्चना की।
Related Posts
January 2, 2017 BCCI पर चला सुप्रीम कोर्ट का हथौड़ा, अनुराग ठाकुर अध्यक्ष पद से बर्खास्त नई दिल्ली. बीसीसीआई को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है. सुप्रीम कोर्ट ने बीसीसीआई पर […]
September 25, 2022 वरिष्ठ नेता मोघे ने वित्तमंत्री देवड़ा से की मुलाकात, मंडी शुल्क सहित कई मुद्दों पर की चर्चा
मंडी टैक्स 2 % को कम करने, दवाइयों पर टैक्स की समरूपता लाने, सभी दवाइयों को बनाने के […]
May 14, 2023 हमें जीडीपी की नहीं, ग्राहक संतुष्टि इंडेक्स बनाने की जरूरत
ग्राहकों के हितों का सरंक्षण कानून से नहीं, जागरूकता से होगा।
एमआरपी के निर्धारण पर […]
March 8, 2022 अपने ही वजूद की तलाश में जीवन यात्रा पूरी कर लेती है नारी…!
महिलाओं को हमेशा अनेक कसौटियों पर तौला जाता है। बेटी, बहू, माँ, सास, दादी, नानी इन सब […]
May 18, 2023 बस – ट्रॉले की भिडंत में पांच यात्रियों की मौत, कई घायल
उज्जैन - मक्सी रोड पर हुआ हादसा।
इंदौर : शाजापुर में मक्सी-उज्जैन मार्ग पर बुधवार […]
May 17, 2022 तीन मीडियाकर्मियों के मामले में स्टेट प्रेस क्लब ने प्रदेश के गृहमंत्री को सौंपा ज्ञापन
इंदौर : स्टेट प्रेस क्लब, म.प्र. ने जिले के प्रभारी एवं प्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम […]
April 14, 2021 कोरोना ने लिया भयावह रूप 16 सौ से ज्यादा मिले नए संक्रमित, 6 की मौत
इंदौर : कोरोना संक्रमण में आई तेजी थमने का नाम नहीं ले रही है। प्रतिदिन संक्रमित मामलों […]