इंदौर : कोरोना संक्रमण के चलते महीनों तक ट्रेनों का परिचालन बन्द रहा। अब स्पेशल और त्योहार स्पेशल का दर्जा देकर कुछ रूटों पर चुनिंदा ट्रेनों का संचालन शुरू हुआ ही था की आंदोलनों की आंच से उनका आवागमन प्रभावित होने लगा है।
हाल ही में राजस्थान में चले गुर्जर आंदोलन के कारण कई ट्रेनों को या तो रद्द करना पड़ा अथवा उनका रूट बदलना पड़ा था। इंदौर से दिल्ली जानेवाली इंटरसिटी एक्सप्रेस पर भी इसका असर पड़ा था। गुर्जर आंदोलन खत्म हुआ ही था कि अब पंजाब में किसान आंदोलन के जोर पकड़ने से जम्मू- कश्मीर जाने- आने वाली ट्रेनों पर असर पड़ने लगा है। कई ट्रेनों को निरस्त करने अथवा उनके रूट बदलने का निर्णय लिया गया है।
महू से कटरा जाने वाली ट्रेन निरस्त।
पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल के वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी जितेंद्र कुमार जयंत ने बताया कि पंजाब में किसान आंदोलन के चलते आम्बेडकर नगर महू से चलकर इंदौर से दिल्ली होते हुए वैष्णो देवी कटरा जाने वाली 02919 स्पेशल ट्रेन 18 नवम्बर को निरस्त की गई है। इसी तरह 20 नवम्बर को कटरा से चलकर दिल्ली होते हुए इंदौर आकर आम्बेडकर नगर महू जाने वाली 02920 स्पेशल ट्रेन भी निरस्त रहेगी।
Related Posts
April 24, 2021 दिल्ली हाईकोर्ट की कड़ी चेतावनी, किसी ने बाधित की ऑक्सीजन सप्लाई तो बख्शेंगे नहीं
नई दिल्ली : दिल्ली के अस्पतालों में भर्ती कोरोना मरीजों को ऑक्सीजन न मिलने का मामला […]
February 1, 2021 संकट के दर्द से सबक वाला, चंगा मन की दवा है निर्मला का निर्मल बजट
गोविन्द मालू(पूर्व उपाध्यक्ष खनिज निगम)
'मन चंगा तो कठौती में गंगा' वाली कहावत को […]
October 9, 2023 ज्योतिष और यादव समाज के सम्मेलन में शामिल हुए विजयवर्गीय
कैलाश विजयवर्गीय को अंतरराष्ट्रीय स्तर के ज्योतिष और यादव समाज ने दिया विजय भव का […]
March 4, 2024 मेट्रो स्टेशन के निर्माण कार्य के चलते विजयनगर से बापट चौराहे तक डायवर्ट होगा ट्रैफिक
इंदौर : मेट्रो रेल परियोजना के अंतर्गत मेट्रो स्टेशन निर्माण कार्य हेतु विजयनगर चौराहे […]
August 11, 2017 राज्यसभा चुनावों को अब और फुल प्रूफ बनाएगा चुनाव आयोग नई दिल्ली: राज्यसभा चुनावों को अब और फुल प्रूफ बनाएगा चुनाव आयोग.चुनाव आयोग के उच्च […]
January 6, 2022 प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ के विरोध में युवा मोर्चा ने निकाला मशाल जुलूस
इंदौर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा के साथ पंजाब की कांग्रेस सरकार द्वारा […]
March 29, 2021 लगातार चौथे दिन छह सौ से ज्यादा मिले नए संक्रमित, 2 और की मौत..!
इंदौर : कोरोना संक्रमण लगातार ऊंचाई छू रहा है। रविवार 28 मार्च को भी संक्रमित मामलों की […]