इंदौर : शहर में लगातार सातवे दिन 5 सौ से ज्यादा संक्रमित मामलों की पुष्टि हुई है। 7 दिनों में ही 3 हजार 900 से ज्यादा नए संक्रमण के मामले सामने आ चुके हैं। ग्रोथ रेट भी 10 फीसदी के ऊपर बना हुआ है। मौतों का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ रहा है। कुल मिलाकर हालात चिंताजनक बन गए हैं।
536 नए संक्रमित मामले दर्ज किए गए।
शनिवार 28 नवम्बर को 2856 सैम्पल लिए गए। रेपिड एंटीजन मिलाकर 5044 सैम्पलों की जांच की गई। 4471 निगेटिव पाए गए। 34 रिपीट पॉजिटिव मिले जबकि 3 सैम्पल खारिज किए गए। 536 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। अब तक इंदौर में टेस्ट किए गए सैम्पलों की तादाद 5 लाख से ऊपर पहुंच गई है। कुल 503047 सैम्पल टेस्ट किए गए हैं, इनमें से 41626 पॉजिटिव पाए गए हैं। करीब 88 फीसदी मरीज ठीक हो चुके हैं।
4 और मरीजों ने तोड़ा दम।
शनिवार को 4 और संक्रमित मरीजों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इन्हें मिलाकर अब तक कोरोना ने 756 मरीजों की जिंदगी छीन ली है।
126 मरीज किए गए डिस्चार्ज।
शनिवार को 126 मरीज ऐसे भी रहे जो कोरोना योद्धा बनकर निकले।इसी के साथ कोरोना को पटखनी देने वालों की तादाद बढ़कर 36196 हो गई है। 4674 मरीजों का इलाज फिलहाल चल रहा है।
Related Posts
July 5, 2022 साढ़े तीन इंच बारिश ने खोल दी 20 साल के विकास की पोल..
जलजमाव से हो गया सारा शहर जाम।
ऐसे हालात से मुक्ति पाने का है अवसर - […]
August 8, 2020 निजी अस्पतालों के प्रबन्धकों को कोविड मरीजों के इलाज को लेकर संशोधित गाइडलाइन से कराया गया अवगत इंदौर : जिले में कोरोना मरीजों के इलाज के लिए निजी और शासकीय अस्पतालों में पुख्ता इंतजाम […]
July 8, 2020 मैं महाराजा या टाइगर नहीं जनसेवक हूं- कमलनाथ भोपाल : मंगलवार को बदनावर दौरे पर आए पूर्व सीएम कमलनाथ ने सबसे पहले बाबा बैजनाथ महादेव […]
December 20, 2020 चार सौ से कम मिले नए कोरोना संक्रमित, 3 मरीजों की थमीं सांसें
इंदौर : कोरोना संक्रमण के मामलों में उतार- चढ़ाव का दौर जारी है। हालांकि ग्रोथ रेट 8 […]
September 17, 2021 पीएम मोदी के 71 वे जन्मदिवस पर लगाई गई प्रदर्शनी, मन्दिरों में किया गया हनुमान चालीसा का पाठ
इंदौर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 71 वा जन्मदिवस भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सेवा […]
December 11, 2024 मुख्यमंत्री यादव ने संत श्री सियाराम बाबा को अर्पित किए श्रध्दासुमन
भट्टयान में सियाराम बाबा का समाधि स्थल, नर्मदा नदी का घाट और धार्मिक पर्यटन स्थल बनाया […]
August 10, 2021 जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाई जाएगी बिरसा मुंडा की जयंती, सीएम शिवराज ने किया ऐलान
भोपाल : आदिवासी दिवस के मौके पर कांग्रेस और बीजेपी में खुद को आदिवासियों का हितैषी […]