इंदौर : ठंड के मौसम में मावठे की पहली बारिश ने इंदौर को भिगो दिया। शुक्रवार सुबह से ही बारिश का सिलसिला शुरू हो गया था जो रुक- रुक कर रात तक चलता रहा। बिन बुलाए मेहमान की तरह आकर बरसे बादलों ने जनजीवन को खासा प्रभावित किया। दफ्तरों में उपस्थिति कम रही वहीं फुटपाथ पर बैठकर सामान बेचने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
बारिश से तापमान में आई गिरावट।
गुरुवार से ही आसमान में बादल छाने लगे थे। जो शुक्रवार को बरस पड़े। मावठे की इस बारिश से तापमान में गिरावट आ गई और मौसम ठंडा हो गया। घरों से निकले लोगों को गर्म कपड़ों के साथ छाते अथवा रेनकोट का भी सहारा लेना पड़ा। अधिकतम तापमान में करीब 9 फीसदी की कमीं दर्ज की गई, वहीं रात का तापमान भी 17 डिग्री तक पहुंच गया।
अरब सागर में बने सिस्टम का असर।
मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अरब सागर में बने सिस्टम की वजह से मप्र सहित देश के विभिन्न इलाकों हल्की और मध्यम बौछारें पड़ रही हैं। शनिवार से पश्चिमी विक्षोभ के भी सक्रिय होने की संभावना को देखते हुए बादल छाए रहेंगे और बारिश का दौर भी चलता रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 16 दिसम्बर तक मौसम इसी तरह बना रहेगा। उसके बाद मौसम साफ होते ही ठंड बढ़ सकती है।
Related Posts
February 27, 2017 नक्सलियों का उत्पात महाराष्ट्र : नक्सलियो ने फारेस्ट के बास डिपो में लगाई आग,करीब 5 करोड़ का नुकसान की […]
August 2, 2020 राखी, पूजन सामग्री और मिठाई की दुकानों को लॉकडाउन से दी गई छूट इंदौर : बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय द्वारा राखी के एक दिन पूर्व आ रहे […]
April 8, 2020 राजधानी भोपाल में 8 नए संक्रमित मरीज मिले, कुल तादाद 91 तक पहुंची भोपाल : मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल सुधीर कुमार डेहरिया ने बताया कि भोपाल […]
June 14, 2021 सुधीर असनानी भारतीय क्रिकेट टीम के मैनेजर नियुक्त
इंदौर : सुधीर असनानी को भारतीय क्रिकेट टीम का मैनेजर नियुक्त किया गया है। BCCI द्वारा […]
January 21, 2025 विभिन्न क्षेत्रों की 108 प्रतिभाएं अटल गौरव सम्मान से सम्मानित
निरंतरता के साथ उत्कृष्ट कार्य करने से मिलता है सर्वोच्च स्थान।
सनातन संस्कृति में […]
June 7, 2019 बिजली कटौती के खिलाफ भाजयुमो का जंगी प्रदर्शन इंदौर: भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती का कड़ा विरोध करते हुए […]
August 13, 2022 बांध प्रभावित गांवों के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर किया गया शिफ्ट, भोजन, पानी का किया पर्याप्त इंतजाम
कमिश्नर, आईजी, कलेक्टर और एसपी सहित अन्य अधिकारी मौके पर हैं मौजूद।
मुख्यमंत्री […]