नई दिल्ली: राष्ट्रपति चुनाव के बहाने समूचे विपक्ष को साथ लाने की कोशिशे तेज हो गई है. इस कोशिश में सबसे अहम बिहार के सीएम नीतीश कुमार निभा रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक राष्ट्रपति चुनाव के बहाने बीजेपी के खिलाफ एक महागठबंधन बनाने शुरूआत भी हो चुकी है. जल्दी ही इस महागठबंधन का ऐलान भी किया जा सकता है. सूत्रों के मुताबिक सोनिया गांधी इसकी अध्यक्ष और नीतीश कुमार संयोजक बनाए जा सकते है.
आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही राष्ट्रपति चुनाव पर चर्चा को लेकर नीतीश कुमार सोनिया गांधी की मुलाकात हुई थी. इसके बाद एनसीपी प्रमुख शरद पवार और सीपीएम महासचिव सीताराम येचुरी ने भी सोनिया गांधी से मुलाकात की थी. इसी सिलसिले में मंगलवार को जेडीयू नेता शरद यादव भी सोनिया गांधी से मिले. जल्द ही लालू यादव और समाजवादी पार्टी के नेताओं की मुलाकात भी सोनिया गांधी से होगी.
इस बीच जेडीयू ने साफ कर दिया है कि नीतीश कुमार राष्ट्रपति के उमन्मीदवार नहीं होंगे. उम्मीदवार पर आखिरी फैसला सबकी सहमति से ही लिया जाएगा. शरद पवार की सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद उनके नाम को लेकर भी कयास लगाए जा रहे हैं. राष्ट्रपति चुनाव को लेकर कांग्रेस का दावा है कि अगर पूरा विपक्ष एक साथ हो तो एनडीए को हराया जा सकता है.
Related Posts
May 11, 2022 नाबालिग बालिका को बहला – फुसला कर ले जाने वाले आरोपी को 3 वर्ष का सश्रम कारावास
इंदौर : 14 वर्ष की बालिका को बहला फुसलाकर ले जाने वाले आरोपी को 03 वर्ष के सश्रम […]
May 16, 2024 मोबाइल लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले तीन बदमाश पकड़े गए
इंदौर : राह चलते लोगो से मोबाइल लूट की वारदात को अंजाम देने वाले 03 शातिर बदमाशों को […]
January 26, 2024 रिलायस जियो और वन प्लस मिलकर स्थापित करेंगे 5जी इनोवेशन लैब
बैंगलोर : भारत की सबसे बड़ी डिजिटल सेवा कंपनी रिलायंस जियो और वैश्विक प्रौद्योगिकी […]
February 4, 2023 वैध कॉलोनियों में 11 सौ स्क्वेयर फीट तक के प्लॉट के नक्शे 24 घंटे में होंगे स्वीकृत
1100 से 3000 स्क्वेयर फीट तक के आवासीय नक्शे ऑनलाइन आवेदन करने के मात्र 48 घंटे में […]
January 21, 2022 क्राइम ब्रांच ने वापस दिलवाए ऑनलाइन धोखाधड़ी कर उड़ाए 81 हजार रुपए
इंदौर : क्राइम ब्रांच इंदौर द्वारा ऑनलाइन ठगी में किसान आवेदक के 81,000/- रूपए वापस […]
March 27, 2017 जीएसटीः लोकसभा में अरुण जेटली ने पेश किया बिल नई दिल्ली। सरकार ने वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) से संबंधित सहायक विधेयकों को आज संसद में […]
June 30, 2024 इंदौर बनाने जा रहा है 51 लाख पौधे रोपने का विश्व कीर्तिमान
मंत्री श्री विजयवर्गीय जी ने की पौधों की पूजा-अर्चना,
बोले,मन हर्षित है। इंदौर […]