इंदौर : कोरोना संक्रमण के मामले इंदौर में 51हजार के पार हो गए हैं। ग्रोथ रेट अभी भी 8 फीसदी के आसपास बना हुआ है। सबसे बड़ा चिंता का सबब कोरोना से होने वाली मौतें हैं। तमाम प्रयासों के बाद भी मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा है। खासकर उम्रदराज लोगों पर कोरोना का कहर जानलेवा सिद्ध हो रहा है।
405 नए संक्रमित मिले।
शुक्रवार 18 दिसम्बर को 2727 सैम्पल लिए गए। रेपिड एंटीजन मिलाकर 5012 सैम्पलों की जांच की गई। 4579 निगेटिव पाए गए। 405 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 27 रिपीट पॉजिटिव निकले। 1 सैम्पल खारिज किया गया। आज दिनांक तक के आंकड़ों पर नजर डालें तो कुल
6 लाख 3 हजार 952 सैम्पलों की टेस्टिंग की गई है। 51168 संक्रमित पाए गए। 46 हजार से ज्यादा ठीक भी हो चुके हैं।
5 संक्रमित मरीजों की थमीं साँसें।
शुक्रवार को इलाज के दौरान 5 और संक्रमित मरीजों की जिंदगी उन्हें अलविदा कह गई। इसी के साथ अब तक कुल 834 कोरोना संक्रमित मरीज अपनी जिंदगी से हाथ धो बैठे हैं।
332 ने कोरोना के खिलाफ जीती जंग।
शुक्रवार को 332 मरीज ऐसे भी रहे जिन्होंने कोरोना के खिलाफ जंग जीत ली। इन्हें मिलाकर अब तक 46161 मरीज कोरोना को शिकस्त देने में कामयाब रहे हैं। 4188 मरीजों का फिलहाल इलाज चल रहा है।
Related Posts
May 30, 2024 नगर निगम टाइमर लगाकर करेगा तीन मॉडल सड़कों का निर्माण
रीगल चौराहे से मधुमिलन, मधुमिलन से शिवाजी वाटिका और अग्रसेन चौराहे से तीन इमली तक मॉडल […]
August 16, 2020 चंबल एक्सप्रेस वे अब अटलजी के नाम से जाना जाएगा- शिवराज भोपाल : पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की द्वितीय पुण्यतिथि पर उन्हें देशभर में […]
August 9, 2021 खंडवा लोकसभा सीट पर मोघे ने बढ़ाई सक्रियता, कार्यकर्ताओं से की मुलाकात, संतश्री से लिया आशीर्वाद
इंदौर : खंडवा लोकसभा सीट पर निकट भविष्य में उपचुनाव होने वाला है। इसके चलते दावेदारों […]
March 31, 2023 बावड़ी हादसे के घायलों से मिले मुख्यमंत्री चौहान, स्वास्थ्य की ली जानकारी
मृतकों के परिजनो से मिलकर ढांढस बंधाया तथा शोक संवेदना व्यक्त की।
घटना स्थल पहुँचकर […]
July 14, 2021 लगभग समाप्ति की कगार पर पहुंचा कोरोना संक्रमण, गिनती के मिल रहे संक्रमित
इंदौर : शहर में कोरोना संक्रमण का प्रकोप अब न के बराबर रह गया है। हजारों की टेस्टिंग […]
December 9, 2022 28 वी अखिल भारतीय मोयरा गोल्ड कप फुटबॉल स्पर्धा 11 दिसंबर से
पुरुष व महिला वर्ग में खेली जाएगी स्पर्धा।
दो चरणों में होगी स्पर्धा, 11 से 17 […]
March 12, 2025 छकतला में आदिवासी संस्कृति के इंद्रधनुषी रंगों से रूबरू हुआ स्टेट प्रेस क्लब का दल
भगोरिया के रंग, मीडिया के संग।
इंदौर : स्टेट प्रेस क्लब, म.प्र. ने पश्चिमी […]