इंदौर : मौसम के सर्द होने के साथ कोरोना का प्रकोप बढ़ने की आशंका जताई जा रही थी पर इसके उलट बीते कुछ दिनों से कोरोना संक्रमण के आंकड़े कम होते जा रहे हैं। दिवाली के बाद संक्रमण में आया उछाल का दौर अब थमता नजर आ रहा है। सोमवार को बीते एक माह में कोरोना संक्रमण के सबसे कम मामले दर्ज किए गए। हालांकि संक्रमण से हो रही मौतों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है।
347 नए संक्रमित मामले दर्ज।
सोमवार 21 दिसम्बर को 2163 सैम्पल लिए गए। 4500 सैम्पलों की जांच की गई। 4130 निगेटिव पाए गए। 347 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। आज दिनांक तक की बात करें तो 618362 सैम्पलों की अब तक जांच की गई है। 52296 संक्रमित पाए गए। इनमें से 47 हजार से ज्यादा ठीक हो चुके हैं।
4 संक्रमित मरीजों की थमीं सांसें।
सोमवार को इलाज के दौरान 4 और संक्रमित मरीजों की जिंदगी उनका साथ छोड़ गई। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 844 कोरोना संक्रमित अपनी जान गंवा चुके हैं।
221 किए गए डिस्चार्ज।
कोरोना संक्रमण से मुक्त होने वालों की संख्या भी कम नहीं है। सोमवार को 221 मरीज कोरोना को हराकर घर लौटे। इसी के साथ अब तक कुल 47359 मरीज जिंदगी की जंग जीत चुके हैं। 4093 मरीजों का फिलहाल इलाज चल रहा है।
Related Posts
March 10, 2017 जजो के तबादले इंदौर के सीबीआई के विशेष जज बीके पालोदा को भोपाल भेज दिया गया है।
इंदौर में ही मुख्य […]
July 9, 2020 मनरेगा के तहत भूजल सरंक्षण के लिए बनाए जा रहे कंटूर… इंदौर : इंदौर संभाग के खरगौन जिले में आदिवासी विकासखंड
भगवानपुरा की ग्राम पंचायत ढाबला […]
February 9, 2021 कोरोना अपडेट : 33 नए संक्रमित मिले, 47 किए गए डिस्चार्ज
इंदौर: कोरोना संक्रमण पर काफी हद तक नियन्त्रण तो पा लिया गया है, लेकिन अभी भी […]
June 21, 2023 स्वस्थ्य इंदौर की परिकल्पना योग से ही संभव : महापौर
माधव सृष्टि परिसर में सामूहिक योगाभ्यास में शामिल हुए महापौर भार्गव।
इंद्र कुमार ने […]
July 11, 2021 काफिला रुकवाकर सब्जी विक्रेता, ऑटो चालकों से मिले सीएम शिवराज, पूछी कुशलक्षेम
इंदौर : एयरपोर्ट लौटते समय सीएम शिवराज ने कलेक्टर कार्यालय के निकट अपना क़ाफ़िला […]
November 12, 2019 नवनिर्मित खाटूश्याम मन्दिर में पंचकुण्डात्मक यज्ञ का शुभारंभ इंदौर : स्कीम नम्बर 136 में कबीटखेड़ी रोड पर नवनिर्मित खाटूश्याम मन्दिर के प्राणप्रतिष्ठा […]
April 3, 2021 पौने सात सौ से ज्यादा मिले नए संक्रमित, तीन की मौत, मास्क और टीकाकरण ही है बचाव का उपाय
इंदौर : बीते आठ दिनों से छह सौ से ऊपर जा रहा आंकड़ा अब डराने लगा है। गुरुवार 1 अप्रैल को […]