इंदौर : मौसम के सर्द होने के साथ कोरोना का प्रकोप बढ़ने की आशंका जताई जा रही थी पर इसके उलट बीते कुछ दिनों से कोरोना संक्रमण के आंकड़े कम होते जा रहे हैं। दिवाली के बाद संक्रमण में आया उछाल का दौर अब थमता नजर आ रहा है। सोमवार को बीते एक माह में कोरोना संक्रमण के सबसे कम मामले दर्ज किए गए। हालांकि संक्रमण से हो रही मौतों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है।
347 नए संक्रमित मामले दर्ज।
सोमवार 21 दिसम्बर को 2163 सैम्पल लिए गए। 4500 सैम्पलों की जांच की गई। 4130 निगेटिव पाए गए। 347 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। आज दिनांक तक की बात करें तो 618362 सैम्पलों की अब तक जांच की गई है। 52296 संक्रमित पाए गए। इनमें से 47 हजार से ज्यादा ठीक हो चुके हैं।
4 संक्रमित मरीजों की थमीं सांसें।
सोमवार को इलाज के दौरान 4 और संक्रमित मरीजों की जिंदगी उनका साथ छोड़ गई। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 844 कोरोना संक्रमित अपनी जान गंवा चुके हैं।
221 किए गए डिस्चार्ज।
कोरोना संक्रमण से मुक्त होने वालों की संख्या भी कम नहीं है। सोमवार को 221 मरीज कोरोना को हराकर घर लौटे। इसी के साथ अब तक कुल 47359 मरीज जिंदगी की जंग जीत चुके हैं। 4093 मरीजों का फिलहाल इलाज चल रहा है।
Related Posts
October 10, 2022 महाकाल लोक के लोकार्पण के अवसर पर इंदौर जिले में भी होंगे विशेष कार्यक्रम
जिले के सभी मंदिरों में होंगे विशेष कार्यक्रम।
इंदौर : उज्जैन में 11 अक्टूबर को […]
April 24, 2021 11 लाख से ज्यादा हुई टेस्टिंग, एक लाख के करीब पहुंचा संक्रमितों का कुल आंकड़ा..!
इंदौर : कोरोना संक्रमण में कमी के आसार फिलहाल नजर नहीं आ रहे हैं। जनता कर्फ्यू के चलते […]
February 26, 2022 फर्जी ऋण पुस्तिका के जरिए जमानत करवाने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, बड़ी संख्या में नकली ऋण पुस्तिका व सीलें बरामद
इंदौर : फर्जी ऋण पुस्तिका बनाकर कोर्ट से जमानत करवाने वाले 04 आरोपियों को क्राइम ब्रांच […]
June 17, 2020 कमजोर वर्ग के हित में अधिकारियों से लिए गए सुझाव इंदौर : कलेक्टर मनीष सिंह ने कलेक्टर सभाकक्ष में कृषि, उद्यानिकी, उच्च शिक्षा, […]
January 23, 2017 प्रदेश में हर कॉलेज तय कर सकेगा अपनी अलग यूनिफार्म प्रदेश के सरकारी कॉलेजों में अगले शिक्षण सत्र से लागू हो रही यूनिफार्म का चयन कॉलेज […]
May 23, 2024 पूर्व सीएम शिवराज के छोटे बेटे कुणाल की हुई सगाई
एक कंपनी में प्रबंध पार्टनर हैं कुणाल।
भोपाल : मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री […]
March 24, 2025 घोर माओवादियों के प्रभाव में हैं राहुल गांधी
कर्नाटक सरकार का मुस्लिम आरक्षण का फैसला है असंवैधानिक।
पत्रकारों से चर्चा में बोले […]