( सुमधुर यादें )
✍️ नरेंद्र भाले
सिल्वरस्क्रीन का एक परी चेहरा उस जमात में शामिल हो गया जहां से कोई वापस नहीं आ सकता। साधना केवल तीन शब्द है, लेकिन उसे घडऩे में ऊपर वाले ने भी भरपूर समय लिया होगा। कंचन काया, बला का खूबसूरत चेहरा, मनमोहक मुस्कान और ललाट पर अपने ही अंदाज में लुभावने बालों की लट और उसके बाद जीवंत अभिनय। इन चंद लाइनों में साधना को अलमस्ती में बयां किया जा सकता है।
अभिनेता प्रधान फिल्मों में एक इकलौती अभिनेत्री जिसने 35 फिल्मों में से चार में डबल रोल निभाया और 80 से 90 के दशक में उसका साधना कट हेयर स्टाइल यूथ आइकॉन बन गई। झुमका गिरा रे बरेली के बाजार में गीत जब बजता तो दर्शक टॉकीज सिर पर उठा लेते थे और फिल्म समाप्ति के पश्चात झोले भर के सिक्के समेटने पड़ते थे। यह रुतबा केवल साधना को ही मिला। वह कौन थी, हम दोनों, मेरा साया, आरजू, मेरे मेहबूब, वक्त, एक फूल दो माली जैसी सुपर हिट फिल्मों के जब भी मधुर गीत कानों में रस घोलेंगे, बरबस ही साधना कट, तिरछे कजरारे नैन, चूड़ीदार पायजामा ,सलवार और चूड़ी के आकार वाली कानों की बालियों वाला यह नजाकत भरा चेहरा बरबस साधना नैयर की याद दिलाएगा। लिख रहा हूं कि अभी न जाओ छोड़कर कि दिल अभी भरा नहीं… जानता हूं अब यह संभव ही नहीं है लेकिन दिल है कि मानता नहीं। फूलों की रानी बहारों की मलिका को शब्दों के सुमन अर्पित करता हूं।
Related Posts
December 21, 2018 इंदौर लिटरेचर फेस्टिवल का रंगारंग आगाज़। इंदौर: साहित्य के तीन दिवसीय महाकुंभ इंदौर लिटरेचर फेस्टिवल का शुक्रवार को रंगारंग आगाज […]
May 30, 2023 हर उम्र के लोगों ने लगाई सेहत की दौड़
इन्दौर महोत्सव के तहत 'इंदौर गौरव रन' का आयोजन।
इंदौर : इंदौर गौरव दिवस के उपलक्ष्य […]
July 18, 2025 संभागायुक्त और कलेक्टर ने स्वच्छता में आठवीं बार नंबर वन आने पर इंदौरवासियों को दी बधाई
इंदौर : संभागायुक्त दीपक सिंह ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत इंदौर के देश में पुनः अव्वल […]
September 23, 2023 शिवराज सरकार की अदूरदृष्टि के चलते इंदौर के मेट्रो प्रोजेक्ट में हुई देरी
लागत भी हो गई दो गुनी।
कांग्रेस नेताओं ने लगाया आरोप।
इंदौर : चुनावी समर को देखते […]
September 4, 2024 इंदौर मेट्रोपोलिटन रीजन पर जल्द शुरू होगा काम : सीएम
इंदौर : इंदौर मेट्रोपॉलिटन रीजन की घोषणा पर शीघ्र अमल होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव […]
May 14, 2021 10 फ़ीसदी वृद्धि के साथ होगा शराब ठेकों का नवीनीकरण
भोपाल : प्रदेश में अब शराब दुकानों के पुराने ठेकेदार 10 फीसदी ठेका मूल्य बढ़ा कर अपने […]
February 8, 2021 ‘साइकिल चलाओ, कोरोना हराओ’ की थीम पर होगी सायक्लोथान, 2 हजार प्रतिभागी ही कर पाएंगे शिरकत
इंदौर : 'साइकिल चलाओ, कोरोना हराओ' की थीम पर सायक्लोथान- 2021 का आयोजन 14 फरवरी को किया […]