नई दिल्ली : भारतीय नौसेना ने सैन डिएगो के नॉर्थ आइलैंड नेवल एयर स्टेशन में आयोजित एक समारोह में अमेरिकी नौसेना से अपने एमएच-60आर मल्टी रोल हेलिकॉप्टर (एमआरएच) के पहले दो हेलिकॉप्टर प्राप्त किए। समारोह में इन हेलीकॉप्टरों का अमेरिकी नौसेना से भारतीय नौसेना में औपचारिक रूप से स्थानांतरण किया गया, जिनको अमेरिका में भारतीय राजदूत तरनजीत सिंह संधू ने स्वीकार किया। समारोह में अमेरिकी नौसेना के वाइस एडमिरल केनेथ व्हाइटसेल, कमांडर नेवल एयर फोर्सेज़ और वाइस एडमिरल रवनीत सिंह, नौसेना उप प्रमुख (डीसीएनएस), भारतीय नौसेना के बीच हेलीकॉप्टर दस्तावेजों का आदान-प्रदान भी हुआ।
कुल 24 हेलीकॉप्टर खरीदे जाएंगे।
लॉकहीड मार्टिन कॉर्पोरेशन, यूएसए द्वारा निर्मित एमएच-60 आर हेलीकॉप्टर हर मौसम में कारगर है। इन्हें अत्याधुनिक एवियोनिक्स/ सेंसर के साथ कई मिशनों के लिहाज से बनाया गया है। ऐसे 24 हेलीकॉप्टर अमेरिकी सरकार से विदेशी सैन्य बिक्री के तहत खरीदे जा रहे हैं। हेलीकॉप्टरों को भारत के अनेक प्रकार के उपकरणों और हथियारों के दृष्टिकोण से संशोधित भी किया जाएगा।
नौसेना की क्षमताओं में होगा इजाफा।
इन एमआरएच को शामिल करने से भारतीय नौसेना की त्रिविमीय क्षमताओं में और इजाफा होगा। इन शक्तिशाली हेलीकॉप्टरों पर प्रशिक्षण के लिए भारतीय पायलट दल का पहला जत्था इस समय अमेरिका में है ।
Related Posts
December 20, 2022 बरसों पुरानी समस्या का निराकरण होने पर लोगों ने जनसुनवाई में बांटी मिठाई
बरसों पुरानी समस्याएं चंद दिनों में हो रही है निराकृत।
समस्याएं निराकृत होने पर […]
July 11, 2023 प्रियाणी वाणी पंडित का नया वीडियो सॉन्ग यू ट्यूब पर रिलीज
इंदौर : इंदौर से मुंबई जाकर फिल्म संगीत जगत में जिन गायिकाओं ने शहर का नाम रोशन किया […]
January 2, 2025 दोस्तों के साथ पचमढ़ी घुमने गई छात्रा की आकस्मिक मौत
साइलैंट अटैक से मौत की आशंका।
पुलिस कर रही पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार।
भोपाल : […]
March 7, 2023 गुणीजनों का शहर है इंदौर, यहां कलाकारों को मिलता है सम्मान – कार्तिकेय
सीएम शिवराज के पुत्र कार्तिकेय चौहान के आतिथ्य में पांच दिवसीय प्रदर्शनी का […]
February 18, 2019 मुस्लिम समाज ने आतंकी हमले का किया जोरदार विरोध, सरकार से की कड़ी कार्रवाई की मांग इंदौर: पुलवामा में आतंकियों के कायराना हमले में 40 जवानों के शहीद होने से देशभर में उठी […]
September 7, 2022 इंदौर व उज्जैन दूध विक्रेता संघों को भेजा गया कानूनी नोटिस
दूध के रेट सामूहिक रूप से घोषित करने से हुआ हाईकोई के आदेश का उल्लंघन।
इंदौर : इंदौर […]
March 22, 2022 गेर खत्म होते ही सफाई में भिड़े सफाई मित्र, कुछ ही देर में राजवाड़ा क्षेत्र हुआ चकाचक
इंदौर : स्वच्छता में नम्बर वन का तमगा लगातार 5 बार इंदौर को ऐसे ही नहीं मिला है। इसके […]