भारी बारिश से उत्पन्न हालात का लिया जायजा।
महेश जोशी नगर के रहवासियों को शिफ्ट कराया।
इंदौर : तेज बारिश और जल भराव के चलते निगम और प्रशासन के अधिकारी लगातार विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर रहे हैं। देर रात 1 बजे कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी मैदान में उतरे कलेक्टर ने सबसे पहले नगर निगम कंट्रोल रूम पहुंच कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने ने कंट्रोल रूम में समस्याओं को लेकर आने वाले फोन पर आमजन से भी बात की और संबंधित अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए। कलेक्टर ने विभिन्न क्षेत्रों के जोनल अधिकारीयो से भी चर्चा की। कलेक्टर डॉ इलैयाराजा टी निगम अपर आयुक्त सिद्धार्थ जैन, मनोज पाठक और प्रशासन के अन्य अधिकारियों के साथ सिटी कोतवाली और एमटीएच अस्पताल पहुंचे, उन्होंने मौजूद अधिकारियों को सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए। इसके बाद कलेक्टर जूनी इंदौर मुक्ति धाम के सामने स्थित महेश जोशी नगर पहुंचे। यहां लगातार कान्ह नदी में पानी बढ़ रहा था जिसके चलते कलेक्टर ने यहां के लोगों को अन्य स्थानांतरित करने के निर्देश दिए। इसके बाद निगम कर्मियों द्वारा लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। देर रात तक कलेक्टर अमले के साथ लगातार भ्रमण करते रहे।
कलेक्टर के निर्देश पर एसडीम ओम नारायण बड़कुल ने सिरपुर तालाब का निरीक्षण किया वहीं एडीएम रोशन राय ने परदेशीपुरा क्षेत्र में व्यवस्थाएं की निगरानी की।
Related Posts
July 11, 2022 इंदौर के धर्मेश यशालहा बिटोआ के निर्विरोध उपाध्यक्ष चुने गए
इंदौर : मध्यप्रदेश के एकमात्र राष्ट्रीय बैडमिंटन रैफरी इंदौर के धर्मेश यशलहा बैडमिंटन […]
February 28, 2022 भारत से मध्यस्थता का आग्रह, प्रधानमंत्री मोदी की कुशल रणनीति का परिचायक- आयुषी
इंदौर : युद्ध शब्द से ही भयावहता प्रतीत होती है । हालांकि शांति की कल्पना आज के दौर में […]
March 2, 2022 अग्नेश्वर महादेव की आराधना में पेश की गई भजनों की बानगी
इंदौर : महाशिवरात्रि के पर्व पर अग्निबाण परिवार द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया गया। […]
January 27, 2023 बाकलीवाल सहित सात नेताओं पर लटकी निष्कासन की तलवार
इंदौर : शहर कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन के बाहर पुतला दहन और नारेबाजी करने के मामले में […]
April 4, 2021 संपत्ति कर को गाइडलाइन से जोड़ने के आदेश को सरकार ने नहीं लिया वापस, कांग्रेस करेगी आंदोलन- पटवारी
भोपाल : मध्य प्रदेश में बीजेपी की शिवराज सरकार जहाँ जनता पर पेट्रोल-डीजल के रूप में […]
March 17, 2021 अयोध्या से चित्रकूट रामपथ यात्रा के लिए 17 अप्रैल को रवाना होगी आईआरसीटीसी की पर्यटक ट्रेन
इंदौर : इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन (आईआरसीटीसी) ने भारत दर्शन पर्यटन […]
May 30, 2022 1 जून को भोपाल पहुंचेंगे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा, सीएम शिवराज ने लिया तैयारियों का जायजा
भोपाल : बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, चार राज्यों के चुनावों में मिली सफलता […]