नई दिल्ली : केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने एक वरिष्ठ रेलवे अधिकारी महेंद्र सिंह चौहान को एक करोड़ रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
महेंद्र सिंह के साथ दो अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से एक करोड़ रुपये भी बरामद किए गए हैं। 1985 बैच के अधिकारी महेंद्र सिंह को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
सीबीआई सूत्रों ने बताया कि रेलवे में हाल के दिनों में इतनी बड़ी मात्रा में रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़े जाने का यह बड़ा मामला है। ये अधिकारी नॉर्दन ईस्टर्न फ्रंटियर रेलवे में काम दिलाने के नाम पर रिश्वत की मांग कर रहा था। CBI ने इस मामले में पांच राज्यों में 20 से ज्यादा जगहों पर छापेमारी की है।
जिन दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया है वो महेंद्र सिंह चौहान के नाम पर रिश्वत ले रहे थे। सीबीआई सूत्रों ने बताया कि इसकी जानकारी मिली थी कि महेंद्र सिंह चौहान पूर्वोत्तर रेलवे में काम दिलाने के नाम पर एक कंपनी से 1 करोड़ रुपये की रिश्वत मांग रहा है। इसपर जाल बिछाया गया। महेंद्र सिंह चौहान के दो कथित सहयोगी जब रिश्वत ले रहे थे, उसी समय सीबीआई के अफसर मौके पर पहुंच गए और उन्हें धर दबोचा। सीबीआई अफसरों को संदेह है कि महेंद्र सिंह चौहान ने पहले भी रिश्वत ली होगी।
1 करोड़ रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी सहित 3 गिरफ्तार
Last Updated: January 18, 2021 " 01:06 am"
Facebook Comments