इंदौर : स्वच्छ सुन्दर इन्दौर में चार चाँद लगाती एक अनुकरणीय मिसाल कालिन्दी कुँज की रहवासी समिति ने पेश की है।
समिति ने बच्चों से क्लब गार्डन की दीवारों को चित्रकला प्रतियोगिता के जरिए खूबसूरत चित्रकारी से सुशोभित करवा दिया। इससे क्लब गार्डन की दीवारों की खूबसूरती बढ़ गई वहीं कालिन्दी कुँज के बच्चों की प्रतिभा व रचनात्मकता से भी शहरवासी रूबरू हो सके।
लाखों रुपए बचा सकता है नगर निगम।
समिति के पदाधिकारियों के मुताबिक नगर निगम शहर भर की दीवारों पर प्रोफ़ेशनल कलाकारों से पेंटिंग्स बनवा रहा है। वहीं हमारे नन्हें कलाकारों ने नाममात्र के खर्च व सीमित साधनों से सुंदर पेंटिंग बनाकर प्रशासन को यह सँदेश देने की कोशिश की है कि अगर यही काम निगम प्रशासन स्कूल-कॉलेज के बच्चों से करवाता तो बहुत कम खर्च में शहर को चमकाया जा सकता था। इससे शहर के बच्चों की प्रतिभा को निखारने का मौक़ा भी मिल जाता।
कालिन्दी कुँज रहवासी समिति के सचिव अमित अग्रवाल के विचार व पहल को मूर्त रूप देने में स्मिता जैन, गौरव अग्रवाल,कमलेश नवाल,विपिन कुलकर्णी सहित सुपरवाइजर मोहन व बबलू का योगदान सराहनीय रहा।
इस प्रतियोगिता के निर्णायक अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकार दम्पत्ति बीआर बोदडे व श्रीमति बोदडे थे।
Related Posts
October 29, 2018 राहुल गांधी के रोड शो में उमड़ी भीड़, राफेल को लेकर पीएम मोदी पर साधा निशाना इंदौर: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने इंदौर प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री […]
June 8, 2021 ट्रेन में युवती की गला रेतकर हत्या करने वाले आरोपी ने जेल में फांसी लगाई
भोपाल : दो- तीन दिन पूर्व नर्मदा एक्सप्रेस में युवती की चाकू से गला रेतकर हत्या करने […]
April 27, 2022 दंगों में नुकसानी का आकलन करने खरगौन पहुंचा दल, पीड़ितों से की चर्चा
खरगौन : रामनवमी के जुलूस पर पथराव आगजनी और भडकी हिंसा के दौरान लोक और निजी संपत्ति को […]
July 4, 2020 केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने की बहुउद्देशीय चंबल एक्सप्रेस वे की समीक्षा नई दिल्ली : केंद्रीय सड़क परिवहन, राजमार्ग और एमएसएमई मंत्री नितिन गडकरी ने मध्य प्रदेश […]
January 11, 2022 शाहरुख के बंगले सहित अन्य स्थानों पर ब्लास्ट की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार
जबलपुर : अभिनेता शाहरुख खान का मुंबई स्थित बंगला 'मन्नत' उड़ाने की धमकी देने वाले जितेश […]
April 28, 2020 किराना के साथ अब घर- घर सब्जी भी पहुंचाएगा प्रशासन इंदौर: किराना की तर्ज पर जिला प्रशासन अब घर-घर सब्जी भी पहुंचाने जा रहा है। 150 रुपए […]
June 22, 2021 जून के अंतिम सप्ताह में इंदौर से 7 ट्रेनों का पुनः शुरू होगा संचालन
इंदौर : रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी है कि जून के अंतिम सप्ताह में रेलवे 7 विशेष […]