इंदौर : सांसद लालवानी ने बुधवार को ग्राम तिल्लौर खुर्द में 3.25 करोड़ की लागत से बनने वाली पानी की टंकी एवं वाटर लाइन का भूमिपूजन किया। इस टंकी एवं वाटर लाइन का काम पूरा हो जाने के बाद गांव के हर घर में पीने का पानी नल से पहुंचाया जा सकेगा।
सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार ग्रामों की स्थिति बेहतर करने के लिए कदम उठाते हैं। नल जल योजना भी प्रधानमंत्री की ऐसी ही योजना है जिससे लोग अशुद्ध पानी से होने वाली कई बीमारियों से बच सकेंगे।’
तिल्लौर खुर्द के इस कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती, वरिष्ठ भाजपा नेता मधु वर्मा समेत रवि रावलिया, घनश्याम पाटीदार, महेंद्र ठाकुर, मनस्वी पाटीदार, राधेश्याम पाटीदार, उप सरपंच गिल्लू सिंह, संतोष पाटीदार, मोहन सिंह ठाकुर, राजेश गोला तथा आसपास के ग्राम सरपंच मौजूद थे।
वहीं ग्राम पीपल्दा में सांसद शंकर लालवानी ने 2.70 करोड़ की लागत से तैयार हुई प्रधानमंत्री नल जल योजना का लोकार्पण किया। अब ग्राम में सीधे घरों तक पानी पहुंचना शुरू हो गया है।
इस कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती, वरिष्ठ भाजपा नेता मधु वर्मा समेत रवि रावलिया, घनश्याम पाटीदार, जितेन चौधरी, प्रेम नारायण चौधरी, प्रकाश चौधरी, लखन पटेल तथा सरपंच गिरधारी लाल समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
Related Posts
February 11, 2024 जीवन में प्राप्त धन व यश की सार्थकता समाज को लौटाने में है : स्वामी अवधेशानंद जी
सालासर धाम में इंदौर के बालाजी सेवार्थ विनोद अग्रवाल फाउंडेशन द्वारा 40 करोड़ की लागत […]
May 8, 2022 स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में श्रमिकों की नि:शुल्क जांचें की गई
इंदौर : म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार प्रधान जिला एवं सत्र […]
November 23, 2019 महाराष्ट्र में बड़ा उलटफेर, बीजेपी ने एनसीपी में सेंध लगाकर बनाई सरकार मुम्बई : राजनीति में रातों रात कैसे उलटफेर हो सकता है, महाराष्ट्र इसका सबसे बड़ा उदाहरण […]
August 3, 2023 विधानसभा चुनाव और विजयवर्गीय को हल्के में मत लेना
🔹चुनावी चटखारे/कीर्ति राणा🔹
मप्र में इंदौर से चुनावी शंखनाद कर के गृहमंत्री अमित शाह […]
April 1, 2023 बावड़ी की छत ढहने से हुई जनहानि के मामले में मंदिर समिति के पदाधिकारियों पर एफआईआर
अपर कलेक्टर बेडेकर करेंगे मजिस्ट्रियल जांच
जांच के बिन्दु किए गए तय।
इंदौर : पटेल […]
November 17, 2021 हॉकी इंदौर एसोसिएशन के चुनाव में मेंदोला अध्यक्ष, शुक्ला सचिव चुने गए
इंदौर : हाॅकी इंदौर एसोसिएशन की 12 वी वार्षिक साधारण सभा मालवा मिल चौराहा स्थित निजी […]
May 1, 2021 फिर मिले 18 सौ से ज्यादा नए संक्रमित, 1213 ने दी कोरोना को शिकस्त
इंदौर : शहर में कोरोना का ग्राफ उछाले नहीं मार रहा है पर कम भी नहीं हो रहा है। करीब एक […]