इंदौर : कोरोना संक्रमित मामले अभी भी मिल जरूर रहे हैं पर उनकी तादाद एक फीसदी के अंदर सिमट गई है। अच्छी बात ये है कि बीते आठ दिनों में कोरोना से कोई मौत दर्ज नहीं हुई है। रिकवर होने वालों की संख्या संक्रमितों से अधिक होने से अस्पतालों में भर्ती मरीजों की तादाद भी बहुत कम हो गई है।
22 नए संक्रमित मामले मिले।
गुरुवार 28 जनवरी को 1352 सैम्पल लिए गए। रेपिड मिलाकर 2339 सैम्पल टेस्ट किए गए। इनमें 2310 निगेटिव पाए गए। पॉजिटिव मामलों की संख्या महज 22 रही। 7 रिपीट पॉजिटिव निकले। आज दिनांक तक कुल 772939 सैम्पल टेस्ट किए गए। इनमें कुल पॉजिटिव मामले 57399 पाए गए। हालांकि 98 फीसदी रिकवर हो चुके हैं।
26 मरीज हुए डिस्चार्ज।
गुरुवार को 26 मरीज डिस्चार्ज किए गए। इन्हें मिलाकर अब तक 56026 मरीज कोरोना से मुक्त हो चुके हैं। 449 मरीजों का फिलहाल इलाज चल रहा है।
कोई नई मौत नहीं।
गुरुवार को भी कोरोना से किसी मरीज की मौत नहीं हुई। बीते 8 दिनों से मौतों पर अंकुश लगा हुआ है। अभी तक 924 लोगों की मौत कोरोना से होना दर्ज हुआ है।
Related Posts
July 26, 2020 एडीजे पिता और पुत्र की फ़ूड पॉइजनिंग से संदिग्ध मौत..! बैतूल : जिला मुख्यालय में न्यायाधीश पिता और पुत्र की कथित तौर पर फुड प्वाइजनिंग से मौत […]
December 8, 2020 इंदौर में मेट्रो शहरों से ज्यादा है कोरोना संक्रमण का ग्रोथ रेट, मौतों का भी थम नहीं रहा सिलसिला
इंदौर : दिल्ली, मुम्बई जैसे मेट्रो शहरों में कोरोना संक्रमण अब कम होता जा रहा है। दोनों […]
March 20, 2021 इंदौर, भोपाल और जबलपुर में रविवार को रहेगा लॉकडाउन
मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने कोरोना की स्थिति एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
भोपाल : […]
June 9, 2023 बेटे की लालसा में डेढ़ साल की मासूम की हत्या करने वाले हैवान पिता को मिली किए की सजा
अदालत ने आजीवन कारावास की सजा से किया दंडित।
इंदौर : 18 माह की मासूम बालिका की हत्या […]
June 13, 2022 कांग्रेसियों ने ईडी दफ्तर पर प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन, राहुल गांधी से पूछताछ का किया विरोध
इंदौर : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी को ईडी द्वारा पूछताछ के लिए […]
November 29, 2021 मां के घर छोड़ प्रेमी के साथ जाने से तनाव में आई बड़ी लड़की ने लगाई फांसी, पुलिस ने त्वरित पहुंचकर बचाई जान
इंदौर : फाँसी पर झूली लड़की को थाना पलासिया पुलिस ने फंदे से उतारकर उसकी जान बचाई। मां […]
January 21, 2020 शहीदों के परिजनों का सम्मान और देशभक्ति गीतों के साथ मनेगी नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती इंदौर : नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर लोक संस्कृति मंच के बैनर तले देशभक्ति से […]