इंदौर : 70 करोड़ की 70 किलो एम.डी. ड्रग्स के मामले में 02 अन्य आरोपियों को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है।आरोपियों को पकड़ने के लिए क्राइम ब्रांच की टीम बीते कई दिनों से अजमेर में जायरीन, खादिम और फकीर बनकर डेरा डाले हुए थी।
दोनों आरोपी सगे भाई बताए गए हैं। दोनों अवैध मादक पदार्थों की गतिविधियों में लगभग 20 वर्षों से संलिप्त हैं। आरोपियों के नाम खुर्शीद आलम उर्फ कुड़ी बाबा पिता अहमद नूर उम्र 46 वर्ष निवासी पीली खान अजमेर और रज्जाक पिता अहमद नूर उम्र 52 वर्ष निवासी लोहा खान पीली खान नई बस्ती अजमेर बताए गए हैं।
दोनों आरोपियों के विरुद्ध दो दर्जन से भी अधिक प्रकरण दर्ज हैं। कई मामलों में उन्हें सजा भी हो चुकी है।
पकड़े गए आरोपी अजमेर एवं आसपास के सीमावर्ती जिलों में ड्रग सप्लाय करने के साथ ही, दरगाह पर आने वाले देशी एवं विदेशी पर्यटकों को भी एमडी ड्रग्स पुड़िया बनाकर बेचते थे।
एडीजी योगेश देशमुख ने बताया कि ड्रग्स मामले में अब तक 20 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
गिरफ्तार आरोपियों का पुलिस रिमांड लेकर पूछताछ की जा रही है।
आपको बता दें कि बीती 05 जनवरी 2021 को क्राइम ब्रांच इंदौर द्वारा हैदराबाद तेलंगाना व इंदौर के ड्रग्स तस्करों को पकड़ा गया था जिनसे 70 करोड़ रूपये कीमत की 70 किलो एमडी ड्रग्स बरामद हुई थी। इसी मामले में लगातार गिरफ्तारियां की जा रहीं हैं।
Related Posts
April 24, 2021 संस्था आनंद गोष्ठी ने मनाया पृथ्वी दिवस, हवन, पूजन के साथ जैव, पर्यावरण संरक्षण का लिया गया संकल्प
इंदौर : संस्था आनन्द गोष्ठी का पृथ्वी दिवस पर महा अभियान हर घर आंगन में हवन, पूजन, […]
March 12, 2025 मप्र का वित्तीय वर्ष 2025 – 26 के लिए 04 लाख 21 हजार करोड़ रुपए का बजट पेश
युवाओं, छात्रों, सरकारी कर्मचारियों के लिए खास प्रावधान।
बजट में कोई नया कर नहीं […]
August 11, 2021 डायवर्शन सम्बन्धी तमाम जानकारी अब एक क्लिक पर होगी उपलब्ध
इंदौर : अब डायवर्शन प्रक्रिया की अधिकांश जानकारी एक क्लिक पर पायी जा सकती है। आम लोगों […]
June 30, 2020 महाकाल की शाही सवारी का बदला रूट, ऑनलाइन दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालु उज्जैन : श्रावण माह के मद्देनजर कलेक्टर आशीष सिंह की अध्यक्षता में महाकाल मंदिर प्रबन्ध […]
August 26, 2021 डीआईजी से मिले कांग्रेसी, शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर बलप्रयोग और मुकदमें दर्ज करने पर जताया रोष
इंदौर : त्योहार मनाने की अनुमति देने की मांग को लेकर बुधवार को किए गए प्रदर्शन में […]
September 20, 2022 हरा – भरा मध्यप्रदेश गीत की युवा मोर्चा ने की लॉन्चिंग
इंदौर : जावरा कंपाउंड स्थित भाजपा कार्यालय पर सोमवार को हरा-भरा मध्य प्रदेश को लेकर गीत […]
February 27, 2025 मंत्री सिलावट ने गुटकेश्वर महादेव मंदिर में पूजन कर किया जलाभिषेक।
मंत्री ने बचपन के दिनों को किया याद , मेले में ख़रीदे खट्टे - मीठे बेर।
महाशिवरात्रि […]