इंदौर : 70 करोड़ की 70 किलो एम.डी. ड्रग्स के मामले में 02 अन्य आरोपियों को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है।आरोपियों को पकड़ने के लिए क्राइम ब्रांच की टीम बीते कई दिनों से अजमेर में जायरीन, खादिम और फकीर बनकर डेरा डाले हुए थी।
दोनों आरोपी सगे भाई बताए गए हैं। दोनों अवैध मादक पदार्थों की गतिविधियों में लगभग 20 वर्षों से संलिप्त हैं। आरोपियों के नाम खुर्शीद आलम उर्फ कुड़ी बाबा पिता अहमद नूर उम्र 46 वर्ष निवासी पीली खान अजमेर और रज्जाक पिता अहमद नूर उम्र 52 वर्ष निवासी लोहा खान पीली खान नई बस्ती अजमेर बताए गए हैं।
दोनों आरोपियों के विरुद्ध दो दर्जन से भी अधिक प्रकरण दर्ज हैं। कई मामलों में उन्हें सजा भी हो चुकी है।
पकड़े गए आरोपी अजमेर एवं आसपास के सीमावर्ती जिलों में ड्रग सप्लाय करने के साथ ही, दरगाह पर आने वाले देशी एवं विदेशी पर्यटकों को भी एमडी ड्रग्स पुड़िया बनाकर बेचते थे।
एडीजी योगेश देशमुख ने बताया कि ड्रग्स मामले में अब तक 20 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
गिरफ्तार आरोपियों का पुलिस रिमांड लेकर पूछताछ की जा रही है।
आपको बता दें कि बीती 05 जनवरी 2021 को क्राइम ब्रांच इंदौर द्वारा हैदराबाद तेलंगाना व इंदौर के ड्रग्स तस्करों को पकड़ा गया था जिनसे 70 करोड़ रूपये कीमत की 70 किलो एमडी ड्रग्स बरामद हुई थी। इसी मामले में लगातार गिरफ्तारियां की जा रहीं हैं।
Related Posts
May 25, 2023 कमजोरी से हुई कूनों में मादा चीता ज्वाला के एक शावक की मौत
भोपाल : प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्य प्राणी श्री जे.एस. चौहान ने बताया है कि 23 मई को […]
April 24, 2021 पैसे ले लो, इंजेक्शन दिलवा दो, मनोज राजानी ने देवास कलेक्टर से की मांग
देवास : शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी ने पत्र लिखकर कलेक्टर चंद्रमौलि शुक्ला से […]
May 1, 2023 सिटी बसों में भी सुना गया प्रधानमंत्री का मन की बात कार्यक्रम
नवाचारों में इंदौर रहता है एक कदम आगे।
इंदौर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “मन की […]
March 8, 2024 महाशिवरात्रि और शिव शक्ति का आशीर्वाद
महाशिवरात्रि पर हम शिव शक्ति की आराधना करते है। गृहस्थ जनों के लिए शिव परिवार एक आदर्श […]
July 23, 2020 पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा को बंगला खाली करने का नोटिस थमाए जाने पर भड़के कांग्रेसी, सड़क पर उतरने की दी चेताबनी..! इंदौर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री और सोनकछ से विधायक सज्जन सिंह वर्मा को […]
January 11, 2023 आई टी का अगला डेस्टिनेशन इंदौर होगा – मुख्यमंत्री चौहान
स्वच्छता और कार्य के बेहतर वातावरण को हमने ब्रांड के रूप में स्थापित […]
December 26, 2021 स्वर्गीय अटलजी के नाम पर होगी टंट्या मामा चौराहा से तेज़ाजी नगर चौराहे तक बन रही सड़क
इंदौर : "इंदौर मेरे सपनों का शहर है, इसकी शान मैं कभी कम नहीं होने दूंगा। मेरा सभी […]