इंदौर : अयोध्या में श्री राम मन्दिर के भूमि पूजन के अवसर पर संस्था तरुण मंच , महाराष्ट्र समाज राजेन्द्र नगर , आध्यात्मिक साधना मंडल और राजेन्द्र नगर के समस्त रहवासियों द्वारा 5 अगस्त को आनंदोत्सव मनाया गया |
आध्यात्मिक साधना मंडल के अध्यक्ष प्रशांत बडवे ने बताया की राजेन्द्र नगर क्षेत्र में उत्साह और उल्लासपूर्ण वातावरण रहा। राजेन्द्र स्थित श्रीराम मंदिर में इस मौके पर विशेष साज सज्जा की गई थी | मंदिर परिसर में आकर्षक विद्युत् रोशनाई की गई | इसी के साथ रंगोली से प्रभु श्रीराम का आकर्षक चित्र भी बनाया गया ।अयोध्या में राम मंदिर के भूमि पूजन के अवसर को ख़ास बनाने हेतु राजेन्द्र नगर और आस पास की कालोनियों के सभी घरों पर भगवा पताकाएं फहराई गई।
मन्दिर परिसर में जलाए 1001 दिए..
शाम को मन्दिर परिसर में तेल व घी के 1001 दिए जलाए गए। सदगुरु अण्णा महाराज के कर कमलों से दीप प्रज्ज्वलन हुआ ततपश्चात सम्पूर्ण मंदिर परिसर को दियों से रोशन किया गया , रामधुन और राम भजन की प्रस्तुति भी इस दौरान दी गई।
Related Posts
May 24, 2017 जीएसटी काउंसिल: बैंक अकाउंट से लेकर इन्श्योरेंस प्रीमियम तक सब कुछ महंगा .
देश में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) लागू होने से सभी बैंकिंग और बीमा सेवाएं महंगी हो […]
February 15, 2022 दो पहिया वाहन चोरी करने वाले 4 बदमाश पकड़े गए, 4 एक्टिवा बरामद
इंदौर : दो पहिया वाहन चोरी करने वाले 04 शातिर बदमाश, क्राइम ब्रांच इंदौर व थाना रावजी […]
November 12, 2021 केंद्रीय उड्डयन मंत्री सिंधिया ने डीजीसीए के डिजिटल प्लेटफार्म, ईजीसीए का किया लोकार्पण
नई दिल्ली : आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में देश ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ मना […]
October 17, 2021 पांच दिवसीय शाही साईं भंडारे के दूसरे दिन 6 हजार भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया
इंदौर : एबी रोड स्थित सांई शक्ति स्थल, बिच्छूदास के बगीचे पर चल रहे पांच दिवसीय शाही […]
July 7, 2023 आम लोगों के लिए कई योजनाओं का संचालन कर रहा डॉक विभाग
सुकन्या समृद्धि योजना, महिला सम्मान बचत पत्र, दुर्घटना बीमा, मोबाइल पार्सल बुकिंग […]
November 18, 2019 खाटू श्याम मन्दिर में की गई देव प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा इंदौर : कबीटखेड़ी रोड पर नवनिर्मित खाटू श्याम मन्दिर में देव प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा […]
July 12, 2019 दिंडी यात्रा ने जगाया विठ्ठल भक्ति का अलख इंदौर: आषाढ़ की एकादशी पर शुक्रवार को इंदौर में भी दिंडी {पालकी} यात्रा निकाली गई। […]