इंदौर : संस्था ‘आनंद गोष्ठी’ ने कृष्ण जन्मोत्सव पर आनंद और उल्लास भरे माहौल में जीवंत झांकी सजाई। एक उद्यान परिसर में किए गए इस भक्तिमय आयोजन में बाल श्रीकृष्ण की वेशभूषा पहने अभिमन्यु नोगजा आकर्षण का केंद्र रहे। बाल गोपाल अभिमन्यु ने माखन मिश्री खाते हुए बाल लीला प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया।
इस मौके पर सुषमा और सुधा मालू ने कृष्ण भक्ति गीतों की सुरीली बानगी पेश कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। भाव भक्ति भरे गीतों पर उपस्थित भक्तजन झूमते और नृत्य करते नजर आए। रात ठीक 12 बजे बाल गोपाल का जन्मोत्सव मनाया गया। इस दौरान पूजा, पाठ के साथ आरती की गई। बाद में प्रसाद वितरण किया गया। ऊष्मा मालू ने पूरे कार्यक्रम को संचालित किया। आयोजकों के मुताबिक इस अवसर पर सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखा गया।
Related Posts
April 26, 2021 इस सप्ताह तीन दिन बन्द रहेगा सियागंज होलसेल किराना बाजार, बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखकर लिया निर्णय
इंदौर : कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर जिस तेजी से अटैक कर कर रही है, उससे हालात बेहद […]
January 13, 2022 बाणगंगा थाना क्षेत्र में मां- बेटे की हत्या से मची सनसनी, महिला के पति पर जताया जा रहा हत्या का शक
इंदौर : बाणगंगा थाना क्षेत्र के गणेशधाम कॉलोनी में दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई। […]
June 9, 2020 कोरोना से होनेवाली मौते बन रहीं चिंता का सबब, अब तक 150 से ज्यादा ने गंवाई जान..! इंदौर : इंदौर में कोरोना संक्रमण से होनेवाली मृत्यु दर चिंता का सबब बन गई है। प्रतिदिन 2 […]
March 23, 2019 चुनाव लड़ने के अनिच्छुक हैं दिग्विजय सिंह, केंद्रीय नेतृत्व पर छोड़ा फैसला इंदौर: सीएम कमलनाथ भले ही दावा कर रहे हों कि उन्होंने दिग्विजयसिंह को भोपाल जैसी कठिन […]
March 12, 2025 विकास के दीप जलाकर खुशियों की रोशनी बिखेरने वाला जनकल्याण का बजट : मेंदोला
इंदौर : मध्यप्रदेश सरकार के 4,21,032 करोड़ रुपए के बजट को विधायक रमेश मेंदोला ने विकास […]
January 11, 2021 9 वी और 11 वी के विद्यार्थियों को अभिभावकों की अनुमति से ही बुलाएं विद्यालय
इंदौर : कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी मनीष सिंह को शिकायत प्राप्त हुई थी कि अशासकीय […]
March 30, 2020 अरविंदो और एमआरटीबी अस्पताल में होगा कोरोना पीड़ितों का इलाज.. इंदौर : कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए जिला प्रशासन ने अस्पतालों को तीन श्रेणियों […]