इंदौर : हिंदी दैनिक ‘प्रजातंत्र’ और मृत्युंजय भारत ट्रस्ट द्वारा १९ से २१ मार्च तक इंदौर में आयोजित किए जा रहे देश के पहले कला-संस्कृति और साहित्य के उत्सव ‘Lit चौक’ की तैयारियां जोरों पर हैं। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास पर ‘Lit चौक’ के लोगो का लोकार्पण किया। इस अवसर पर ‘प्रजातंत्र’ के प्रधान संपादक हेमंत शर्मा और मृत्युंजय भारत ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी निखिल दवे मौजूद थे। फ़ेस्टिवल कला-संस्कृति-साहित्य पर केंद्रित है। इस तरह के फ़ारमेट पर अभी कोई और कार्यक्रम देश में नहीं हो रहा जिसमें राष्ट्रीय स्तर के राजनीतिज्ञ, साहित्यकार, उद्योगपति, खिलाड़ी, ब्यूरोक्रेट से लेकर समाजसेवी एक साथ नज़र आएँ। आयोजन समिति के सदस्य इंदौर प्रेस क्लब के अध्यक्ष अरविंद तिवारी ने बताया कि इस अनोखे फेस्टिवल को लेकर वे भी रोमांचित हैं। उन्हें उम्मीद है कि यह फेस्टिवल बेहद सफल आयोजन सिद्ध होगा।
Related Posts
July 28, 2025 सानंद मराठी समूह गीत स्पर्धा में देशभक्ति, सभ्यता और संस्कृति की नजर आई मनोहारी झलक
इन्दौर : सानंद मराठी समूहगीत स्पर्धा का आयोजन देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के खंडवा रोड […]
February 28, 2024 अभिव्यक्ति सम्मान से नवाजी गई डॉ. रीता माहेश्वरी
नागदा : एन.सी.सी अधिकारी डॉ.रीता माहेश्वरी ,शासकीय बालक उ.मा.नागदा को वर्ष 2024 के […]
June 3, 2021 इंदौर में तीन फ़ीसदी से कम हुई संक्रमण दर, अस्पतालों में बहुत कम रह गए कोरोना के मरीज
इंदौर : ये राहत की बात है कि अनलॉक होने के बाद भी शहर में संक्रमण की दर घट रही है। मरीज […]
July 20, 2021 पोर्न फिल्म मामले में राज कुंद्रा सहित दो आरोपी 23 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर
मुम्बई : पोर्न फिल्म बनाकर ओटीटी प्लेटफार्म पर चलाने के आरोप में मुम्बई पुलिस द्वारा […]
December 17, 2021 परमात्मा से साक्षात्कार के लिए गुरु की कृपा जरूरी- पं. देवकीनंदन ठाकुर
इंदौर : भक्ति में दिखावा बिलकुल नहीं होना चाहिए, जो फल हमे कल्पवृक्ष से नही मिलता, वो […]
December 26, 2021 सतना में नवनिर्मित फ्लाईओवर का सीएम शिवराज ने वर्चुअली किया लोकार्पण
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि सतना विंध्य धरा की पुण्य भूमि का […]
January 7, 2024 बड़ा गणपति से कृष्णपुरा छत्री और नंदलालपुरा से राजमोहल्ला तक होगा एकांगी मार्ग
सोमवार सुबह से नई व्यवस्था होगी लागू।
इंदौर : राजवाड़ा एवं जवाहर मार्ग क्षेत्र के […]