मंदसौर में किसान आंदोलन ने हिंसक रूप ले लिया है। पिपलिया मंडी थाने के पास बही में किसानों ने 10 ट्रक और दो बाइक में आग लगी दी। इसके बाद हालत पर काबू पाने के लिए सीआरपीएफ और पुलिस ने गोलीबारी की। इसमें दो की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हैं।
मंदसौर के दलोदा में सोमवार रात उग्र किसानों ने रेलवे लाइन की फिश प्लेट उखाड़ दी थी। कुछ लोगों ने रेलवे गेट भी तोड़ दिया था। इसके बाद पुलिस और प्रशासन ने मंदसौर में इंटरनेट पर रोक लगवा दी थी मंगलवार सुबह फिर से किसानों ने उग्र रूप दिखाया।
मंदसौर नीमच रोड पर बही के पास गुस्साए किसानों ने 10 से ज्यादा ट्रकों में आग लगा दी। उन्होंने पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों पर पथराव भी किया। हालात बेकाबू होने पर सीआरपीएफ के जवानों ने गोलीबारी की।
गोलीबारी में दो की मौत हो गई है, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मृतकों में कन्हैयालाल पाटीदार निवासी चिलोद पिपलिया एवं एक अन्य है, जबकि बंशी पाटीदार निवासी टकरावद सहित तीन लोग घायल हैं।
Related Posts
March 26, 2022 भगवान झुलेलाल के जन्मोत्सव पर बहराणा साहब की धूमधाम से निकाली गई यात्रा
इंदौर : सिंधी समाज के आराध्य देव भगवान झूलेलाल का जन्मोत्सव तिथि अनुसार झूलेलाल मंदिर […]
May 18, 2021 कार में लाई जा रही 50 हजार रुपए मूल्य की देशी शराब पकड़ाई, महिला सहित तीन आरोपी लिए गए हिरासत में
इंदौर : अवैध शराब के कारोबार में लिप्त आरोपियों के खिलाफ पुलिस लगातार मुहिम चला रही है। […]
October 27, 2022 विजयवर्गीय, मेंदोला ने किया गोवर्धन पर्वत और गौवंश का पूजन
इंदौर : मंगलवार 25 अक्टूबर को सूर्यग्रहण होने से गोवर्धन और गौवंश पूजा का पर्व बुधवार […]
March 22, 2023 7 लाख रूपए की फर्जी लूट का पर्दाफाश, फरियादी ने ही रची थी साजिश
इंदौर : फर्जी लूट का पुलिस थाना बाणगंगा ने कुछ घण्टे में ही पर्दाफाश कर दिया। फरियादी […]
April 14, 2020 कोरोना के बढ़ते मामलों से घबराए नहीं, प्रशासन ने कर रखी है पूरी तैयारी- कलेक्टर इंदौर : कलेक्टर मनीष सिंह ने लोगों से अपील की है कि वे कोरोना के बढ़ते आंकड़ों से घबराए […]
November 10, 2023 जवाहर मार्ग पर यातायात की समस्या का करूंगा समाधान : मांधवानी
बीजेपी की वर्तमान विधायक ने जवाहर मार्ग पर ट्रैफिक समस्या के निदान में अटकाए थे […]
January 11, 2023 सूरीनाम और गुयाना के राष्ट्रपतियों से भारत की राष्ट्रपति मुर्मू ने की चर्चा
द्विपक्षीय संबंधों और आपसी सहयोग बढ़ाने पर दिया जोर।
इंदौर : राष्ट्रपति द्रौपदी […]