इंदौर : कलेक्टर मनीष सिंह ने साफ किया है कि जो दलाल रेरा में पंजीकृत नहीं हैं, वह फ्लैट प्लॉट जमीनों आदि के सौदे नहीं कर पाएंगे। उनके कार्यालय सील किए जाएंगे। कलेक्टर ने कहा कि डायरियो पर सौदे की शिकायत मिलने पर कॉलोनाइजर, बिल्डर का लाइसेंस निरस्त करने के साथ ही उसकी सभी अनुमतियां निरस्त कर दी जाएंगी।
दलालों के लिए रेरा में पंजीयन जरूरी।
कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा कि शहर में बड़ी संख्या में प्रॉपर्टीयों के दलाल हैं। गली- गली में दलाल हैं, जो रिसेल कराते हैं। उन्होंने कहा कि जो दलाल रेरा में पंजीकृत नहीं है वह व्यापार नहीं कर पाएंगे। मनीष सिंह ने कहा कि पिछले दिनों जय वर्मा नामक व्यक्ति की शिकायत पर एक दलाल के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। पता लगा है कि दलाल ने उसके पैसे वापस कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि दलालों का यह अधिकार नहीं है कि सौदे करें और धन कमाए, बल्कि लोगों से अच्छा व्यवहार करना चाहिए। अगर डायरी पर सौदों की शिकायत मिलती है तो कॉलोनाइजर और बिल्डर का लाइसेंस निरस्त करने के साथ ही सभी तरह की अनुमतियां भी निरस्त कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि डायरियो पर सौदे सट्टे का रूप ले रहे थे यह नहीं होने दिया जाएगा।
Related Posts
March 26, 2023 ऊर्जोत्सव के तहत प्रेस्टीज मॉडल यूनाइटेड नेशंस -2023 का आयोजन
इंदौर : प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग मैनेजमेंट एंड रिसर्च के वार्षिक अनुष्ठान […]
January 21, 2021 कोरोना संक्रमण के सिमटने का दौर जारी, 50 नए संक्रमित मिले, 47 किए गए डिस्चार्ज
इंदौर : कोरोना संक्रमण का दौर अब लगभग समाप्त होने की ओर है। नए संक्रमित मामले अब काफी […]
March 16, 2023 इंदौर – भोपाल पुलिस कमिश्नर की अदला – बदली
हरिनारायण चारी मिश्र होंगे भोपाल के पुलिस कमिश्नर।
मकरंद देउस्कर के हाथों में होगी […]
November 8, 2021 खाद्य विभाग का कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार
इंदौर : कलेक्टर की नाक के नीचे उनके ही कार्यालय में भ्रष्टाचार का बोलबाला है और उन्हें […]
October 2, 2023 जाम गेट के पास स्कूल बस पलटी खाई, 25 बच्चे घायल
चार बच्चों की हालत गंभीर, इंदौर लाया गया।
हादसे में एक बच्चे का हाथ कटा।
इंदौर : […]
October 6, 2019 मेहमान छात्र- छात्राओं को अच्छा लगा इंदौर इंदौर : एमरल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल द्वारा आयोजित 51वीं अंतरराष्ट्रीय राउंड स्क्वेयर […]
February 14, 2025 पीडीएस चावल की कालाबाजारी के मामले में 11 के खिलाफ एफआईआर दर्ज
दिनांक 11-02-2025 को रेवती रेंज रोड पर सतीश मित्तल के गोदाम से खाद्य विभाग ने 800 बोरी […]