मख्यमंत्री डॉ. यादव ने नीति आयोग की विकसित राज्य फॉर विकसित भारत @2047 बैठक में की सहभागिता।
नई दिल्ली : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता मे नीति आयोग की शासी परिषद (गवर्निंग काउंसिल) की 10वीं बैठक में भाग लिया। यह बैठक ‘विकसित राज्य फॉर विकसित भारत @2047’ थीम पर केंद्रित रही।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘विकसित भारत-आत्मनिर्भर भारत’ के निर्माण के विजन से प्रेरित होकर मध्यप्रदेश को देश के अग्रणी राज्यों की प्रथम पंक्ति में स्थापित करने के लिए राज्य सरकार संकल्पित है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बैठक में शामिल होकर प्रधानमंत्री मोदी का मार्गदर्शन प्राप्त किया और इसे भारत के भविष्य निर्माण की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल बताया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में सभी राज्य ‘टीम इंडिया’ की भावना के साथ कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश विकास और लोक कल्याण के संकल्प पथ पर अग्रसर है और निरंतर नए प्रतिमान स्थापित कर रहा है।
Related Posts
December 16, 2021 राजवाड़ा स्थित संग्रहालय से नंदी की बेशकीमती मूर्ति चोरी करने वाले बदमाश और खरीददार गिरफ्तार, मूर्ति बरामद
इंदौर : राजबाडा महल स्थित मल्हार मार्तण्ड संग्रहालय से बेशकीमती नन्दी की मूर्ति चोरी […]
July 22, 2025 लसुड़िया परमार स्थित साईं धाम परिसर में रोपे गए 111 पौधे
इंदौर : स्टेट प्रेस क्लब,मप्र द्वारा लसूड़िया परमार स्थित साईं धाम मंदिर में 111 पौधों […]
September 2, 2023 मोबाइल लूट की वारदातें करने वाले दो आरोपी पकड़ाए
आरोपियों के कब्जे से 1 लाख 80 हजार रूपए मूल्य के 07 मोबाइल बरामद।
इंदौर : मोबाइल लूट […]
October 9, 2024 त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए चलाई जाएंगी स्पेशल ट्रेनें
पश्चिम रेलवे विभिन्न गंतव्यों के लिए 2315 फेरों के साथ चलाएगी 100 से अधिक फेस्टिवल […]
December 1, 2020 शिवराज- सिंधिया की मुलाकात में मन्त्रिमण्डल विस्तार को लेकर हुई चर्चा, सिंधिया समर्थक होंगे उपकृत…!
इंदौर : सोमवार को भोपाल प्रवास पर आए सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सीएम शिवराज सिंह से […]
July 12, 2023 नाबालिग बालिका को अगवा कर कुकर्म करने वाले आरोपी को सश्रम आजीवन कारावास
इंदौर :- अवयस्क बालिका को बहला - फुसला कर ले जाने और दुष्कर्म करने के मामले में अदालत […]
April 24, 2019 रोहित शेखर की हत्या के मामले में पत्नी अपूर्वा गिरफ्तार नई दिल्ली: रोहित शेखर तिवारी की हत्या के मामले में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने उनकी […]