इंदौर : खजराना गणेश मंदिर की दान पेटियों से निकले नोटों की गणना शुरू कर दी गई है। 9 फरवरी को कड़ी सुरक्षा के बीच मन्दिर व बैंक के अधिकारी- कर्मचारियों द्वारा नोटों की गणना की जा रही है। पहले दिन शाम 5 बजे तक 23 छोटी व एक बड़ी पेटी खोली गई। इन पेटियों से निकले नोटों की गड्डियां बनाकर गिनती की जा रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक अभी तक खोली गई पेटियों से सोने के 5 मोती, चांदी के छत्र, 2 चांदी की अंगूठी, 2 हजार के 23 नोट, 5 सौ के 5 पुराने नोट, चांदी के सिक्के, विदेशी मुद्रा, चांदी के स्वस्तिक, घड़ी, चांदी की चेन, पायजेब और ढेरों सिक्के व अन्य सामान मिला है। बताया जाता है कि नोटों के अलावा दान पेटियों से श्रद्धालुओं द्वारा मुराद पूरी करने हेतु गणेशजी के नाम लिखे गए कई पत्र भी मिले हैं।
बता दें कि लोकमाता महारानी अहिल्या बाई ने 1735 में यह मंदिर बनवाया था। मन्दिर परिसर में 25 से भी ज्यादा देवी- देवताओं के मंदिर विद्यमान हैं।
Related Posts
August 13, 2020 कोरोना के कारण ठप हुए कामकाज को देखते हुए विद्यार्थियों की फीस माफ करें सरकार- वर्मा इंदौर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने […]
February 28, 2021 अमन और वैष्णवी ने कड़े मुकाबलों के बाद खिताब पर जमाया कब्जा
इंटरनेशनल वर्ल्ड टेनिस टूर जूनियर आईटीएफ ग्रेड-5 टेनिस चैंपियनशिप।
इंदौर : भारत के […]
December 10, 2021 स्वास्थ्य सेवाएं हमारी प्राथमिकता में होनी चाहिए- गृहमंत्री
इंदौर : प्रदेश के गृहमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मनोरमागंज […]
February 9, 2021 हाइलिंक सिटी में डकैती की वारदात के 5 आरोपी गिरफ्तार, फरियादी का भतीजा निकला गिरोह का सरगना
इंदौर : एरोड्रम थाना क्षेत्र की हायलिंक सिटी में सी.ए. के घर हुई सनसनीखेज डकैती की […]
November 18, 2019 खाटू श्याम मन्दिर में की गई देव प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा इंदौर : कबीटखेड़ी रोड पर नवनिर्मित खाटू श्याम मन्दिर में देव प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा […]
June 17, 2021 मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त दो आरोपी गिरफ्तार, 5 लाख रुपए मूल्य की ब्राउन शुगर की गई जब्त
इंदौर : अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर की तस्करी करने वाले 2 आरोपी, पुलिस थाना रावजी […]
May 16, 2023 लोक नृत्यों की मनोहारी प्रस्तुतियों के साथ अंजाम तक पहुंचा मालवा उत्सव
सजन मोरे घर आयो ठुमरी की रही प्रस्तुति खास।
काठी, ढाल तलवार, सिद्धि धमाल ,शिव […]