दिग्विजय सिंह का दावा, राजनैतिक उद्देश्यों के लिए नहीं है भारत जोड़ो यात्रा

  
Last Updated:  October 27, 2022 " 09:11 pm"

भारत जोड़ो यात्रा को लेकर आहूत अभिभाषकों की बैठक में बोले दिग्विजय सिंह।

सांसद विवेक तनखा ने बुलाई थी अभिभाषकों की बैठक।

21-22 नवंबर को मप्र में प्रवेश कर सकती है भारत जोड़ो यात्रा।

इंदौर : राहुल गांधी द्वारा निकाली जा रही 3500 किलोमीटर की भारत जोड़ों यात्रा नवंबर माह में इंदौर में प्रवेश करने वाली है। यात्रा के संदर्भ में इंदौर के कांग्रेस समर्थित अभिभाषकों की भूमिका तय करने को लेकर एक आवश्यक बैठक गुरुवार को नाथ मंदिर रोड स्थित गुरु कृपा होटल के हॉल मे आयोजित की गई। राज्य सभा सांसद एवं वरिष्ठ अभिभाषक विवेक तनखा ने बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में यात्रा प्रभारी पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी मौजूद रहे।

भारत जोड़ो यात्रा राजनैतिक उद्देश्य के लिए नहीं।

इस मौके पर अपने विचार रखते हुए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय ने दावा किया कि ये यात्रा किसी राजनैतिक दल या राजनीतिक उद्देश्य के लिए नहीं है। ये भारत के लिए है। इसमें देश का प्रत्येक नागरिक अलग – अलग कैटेगरी अनुसार देश का राष्ट्रध्वज लेकर सम्मलित हो सकता है। उन्होंने मीडिया पर आक्षेप लगाते हुए कहा कि वह इस यात्रा का उद्देश्य नहीं बता पाएगा इसलिए जो यात्रा में सम्मिलित नहीं हो सकता वो भी घर बैठकर सोशल मीडिया के माध्यम से यात्रा का सकारात्मक पक्ष शेयर कर सकता है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि भारतीय राजनीति में अधिवक्ताओं का हमेशा से बड़ा योगदान रहा है। ये यात्रा भी अधिवक्ताओं के सहयोग के बिना संम्भव नहीं है। हमें इस यात्रा में अधिवक्ताओं का पूर्ण सहयोग चाहिए। सिंह के अनुसार सम्भवतः 21-22 नवम्बर को यात्रा का मप्र में प्रवेश होगा।

सांसद विवेक तन्खा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी राहुल गांधी से बात चल रही है। हम अधिवक्ताओं के माध्यम से एक बड़ा आयोजन इंदौर में करेंगे। प्रदेश के हजारों अधिवक्ता हमारे संपर्क में हैं। राहुल गांधी से कार्यक्रम फाइनल होते ही इंदौर में अधिवक्ताओं की प्रदेश स्तरीय बैठक आयोजित की जाएगी। उन्होंने उपस्थित अधिवक्ताओं से आग्रह किया कि वे सब मिलकर भारत जोड़ो यात्रा के नगर आगमन को ऐतिहासिक बनाएं।
कार्यक्रम का संचालन सौरभ मिश्रा एडवोकेट ने किया। आभार एडवोकेट सुनील गुप्ता ने माना।

बैठक में विधायक विशाल पटेल, पूर्व विधायक अश्विन जोशी, सत्यनारायण पटेल, शहर काँग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल और अन्य नेता उपस्थित थे।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *