भाजपा कार्यालय पर कलश स्थापना के साथ समिति सदस्यों को सौंपी गई जिम्मेदारी।
इंदौर : जावरा कंपाउंड स्थित भाजपा कार्यालय पर चुनाव संचालन समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक के पूर्व वरिष्ठ नेताओं ने महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण किया, साथ ही नवरात्रि के पहले दिन कलश की स्थापना कर चुनाव संचालन समिति के सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी।
वरिष्ठ भाजपा नेता एवं नगर चुनाव संचालन समिति के संयोजक बाबूसिंह रघुवंशी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में संचालन टोली महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। सभी पार्टी को विजयश्री दिलाने के उद्देश्य से तुरंत अपने- अपने कार्यों में जुट जाएं ।
नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने कहा कि जिस टोली को जो व्यवस्था सौपी गई है वो आपस में योजना बनाकर कार्य को मूर्त रूप देना प्रारंभ करें। ज्यादा से ज्यादा लोगों से संपर्क स्थापित कर भारतीय जनता पार्टी को प्रत्येक बूथ पर 51% से ज्यादा मतदान कराने का लक्ष्य लें।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्ण मुरारी मोघे, गोपी कृष्णा नेमा, राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष प्रताप करोसिया,श्रीमती अंजु माखीजा, प्रदेश प्रवक्ता गोविंद मालू, नरेंद्र सलूजा, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी दीपक जैन, आईडीए उपाध्यक्ष गोलू शुक्ला, पूर्व महापौर श्रीमती उमा शशि शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
Related Posts
April 30, 2022 सूने मकानों को निशाना बनाने वाला गिरोह पकड़ाया, लाखों के जेवरात व नकदी बरामद
इंदौर : सूने मकानों को निशाना बनाकर नकबजनी करने वाला सिकलीगर गिरोह, जूनी इन्दौर पुलिस […]
September 10, 2019 प्रदेश सरकार को जगाने के लिए घण्टे- घड़ियाल के साथ प्रदर्शन करेगी बीजेपी इंदौर: कुंभकरण की नींद में सोई हुई प्रदेश सरकार को जगाने के लिये भाजपा कार्यकर्ता […]
April 11, 2023 लोधा लौवंशी समाज का परिचय सम्मेलन और पारिवारिक मिलन समारोह संपन्न
इंदौर : लोधा लोवंशी क्षत्रिय समाज जिला समिति इंदौर के तत्वावधान में युवक-युवती परिचय […]
March 19, 2023 पेपर लीक कांड में दो आरोपियों की गिरफ्तारी
दो अन्य आरोपियों की तलाश में की जा रही छापेमारी।
भोपाल : माध्यमिक शिक्षा मंडल की […]
October 30, 2023 विधानसभा क्षेत्र क्रमांक एक को विकास में बनाएंगे नंबर वन : विजयवर्गीय
इंदौर : संस्था मातृभूमि के दशहरा मिलन समारोह में पहुंचे मुख्य अतिथि विधानसभा क्षेत्र […]
November 18, 2020 दो सौ के करीब पहुंची संक्रमितों की तादाद, 3 और संक्रमित मरीजों की गई जान…!
इंदौर : दिल्ली की तर्ज पर इंदौर में भी कोरोना संक्रमण दुबारा पैर पसारने लगा है। […]
June 19, 2017 67 हजार कर्मचारी मोदी सरकार के रडार पर, खराब प्रदर्शन वाले नपेंगे नई दिल्ली.केंद्र सरकार ने आईएएस और आईपीएस अधिकारियों समेत लगभग 67,000 कर्मचारियों के […]