इंदौर : चेन स्नैचिंग करने वाला शातिर लुटेरा, पुलिस थाना अन्नपूर्णा की गिरफ्त में आया है।
आरोपी व उसके साथी ने फरियादी महिला की, दिन दहाडे चेन झपटकर,वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी के कब्जे से लूटी गई चेन व घटना मे प्रयुक्त मोटर सायकल जब्त की गई है, जबकि दूसरा आरोपी फरार है।पुलिस, 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने के बाद आरोपी तक पहुंची।
आरोपी व उसके साथी ने दिनांक 19/02/2025 को फरियादी सुलेखा जैन पति प्रदीप जैन उम्र 70 साल निवासी 159 वी नेमी नगर जैन कॉलोनी इंदौर के गले से अन्नपूर्णा विद्या मंदिर के पास से सोने की चेन झपट ली थी और फरार हो गए थे। दोनों मोटरसाइकिल पर सवार थे। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना अन्नपूर्णा में अपराध क्रमांक 68/2025 धारा 304(2) बीएनएस का पंजीबध्द किया गया।
आरोपियों ने बाणगंगा क्षेत्र में पहुंचकर पहने हुए कपड़े बदलकर अपनी पहचान छुपाने का भी प्रयास किया था। पकड़े गए चेन लुटेरे का नाम भागवत उर्फ आशीष राजपूत उम्र 20 साल निवासी ग्राम सुकरास थाना कन्नौद जिला देवास हाल पता गौरी नगर इन्दौर होना बताया गया है। आरोपी आशीष के कब्जे से लूटी गई चेन व घटना मे प्रयुक्त मोटर सायकल जब्त की गई। प्रकरण में विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
प्रकरण में फरार अन्य आरोपी अंकित निवासी नई बस्ती ललितपुर (उ.प्र.) की तलाश की जा रही है।
Related Posts
December 29, 2021 बिजली के बढ़े बिल और महंगाई से पीड़ित महिलाओं ने राजानी के समक्ष व्यक्त की अपनी पीड़ा
देवास : बीते पाँच सप्ताह से देवास जिला शहर कॉंग्रेस कमेटी, शहर के विभिन्न वार्डो में […]
April 10, 2020 मप्र के 18 जिले आए कोरोना की चपेट में, इंदौर में पॉजिटिव मरीज हुए 235 इंदौर : मप्र के एक तिहाई याने करीब 18 जिलों में कोरोना का संक्रमण फैल गया है। इनमें से […]
January 16, 2024 शराब पीने के दौरान हुए विवाद में युवक की उसके ही दोस्तों ने की हत्या
इंदौर : महू थाना क्षेत्र में एक युवक की उसके ही दोस्त ने चाकू मार कर हत्या कर दी। घटना […]
May 16, 2020 8 और कंटेन्मेंट क्षेत्र किए गए डिनोटिफाइड इंदौर : शहर में कोविड-19 से संबंधित मामलों में रिकवरी का प्रतिशत लगातार बढ़ रहा है। […]
November 12, 2020 भक्तों के लिए खुले सीकर स्थित खाटू श्याम धाम के पट, दर्शन के लिए करवाना होगा ऑनलाइन पंजीकरण
इंदौर : राजस्थान के सीकर स्थित खाटू श्याम के विश्व प्रसिद्ध मंदिर के दरवाजे आम भक्तों […]
August 17, 2022 कांग्रेस ने बांध फूटने की फैलाई झूठी खबर, जांच में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई – सिलावट
सरकार का आपदा प्रबंधन रहा कारगर, एक भी जन व पशु धन की नहीं हुई हानि।
इंदौर : कारम […]
June 2, 2021 भारतीय वैक्सीन का विरोध करने वाले पाकिस्तानी वैक्सीन लगवा लें- नरोत्तम
भोपाल : गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बुधवार को जारी बयान में पूर्व सीएम कमलनाथ और […]