प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आयोजित मेले में 161 लोगों ने कराई फ्लैट की बुकिंग।
इंदौर : प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ताप्ती परिसर सिंदोडा रंगवासा में निर्मित फ्लैट्स के विक्रय हेतु तीन दिवसीय आवास मेले का आयोजन किया गया।
आवास मेले का शुभारंभ महापौर पुष्पमित्र भार्गव द्वारा किया गया। शहर के विभिन्न स्थलों से आए 1290 लोगों ने मेले में आकर फ्लैट्स के बारे में जानकारी ली। 161 लोगों ने बुकिंग राशि जमा कर नवरात्रि के शुभ अवसर पर अपने घर का सपना भी पूरा किया। आवास मेला प्रधान मंत्री आवास योजना की सामाजिक विकास विशेषज्ञ संतोषी गुप्ता के पर्यवेक्षण में आयोजित किया गया ।
प्रधानमंत्री आवास योजना के अधीक्षण यंत्री डी आर लोधी ने बताया कि आवास मेले को अच्छा प्रतिसाद मिला। 161 लोगो ने मेला स्थल पर ही आवास हेतु पंजीयन करा लिया। साइट विजिट करने कई अन्य लोगों ने भी जल्दी ही फ्लैट बुकिंग का भरोसा दिया है।
नगर निगम द्वारा पूरी पारदर्शिता से ऑन लाइन बुकिंग नगर निगम के 311 ऐप के माध्यम से घर बैठे ही आवास आवंटन की सुविधा प्रदान की गई है।
Related Posts
January 17, 2022 घर ही होगा बच्चों का स्कूल, रेडियो और व्हाट्सएप से मिलेंगे पढाई के टिप्स
इंदौर : मध्यप्रदेश के शालेय विद्यार्थियों का दैनिक रुटीन सोमवार, 17 जनवरी से कुछ बदला […]
November 27, 2020 आईएफएस अधिकारी निकला करोड़ों का आसामी..!
नई दिल्ली : ओडिशा के भुवनेश्वर में आईएफएस अधिकारी अभय कांत पाठक के पास से करोड़ों रुपये […]
November 18, 2024 पत्रकार श्रीमाल की साहसिक पहल से आग में झुलसने से बची महिला
महिला के कपड़ों में लगी आग को सुझबुझ से बुझाया।
इंदौर : दीपोत्सव के एक कार्यक्रम के […]
April 3, 2020 तबलीगी जमात के 25 लोगों को क्वारनटाइन में भेजा इंदौर : कलेक्टर मनीष सिंह ने आवश्यक बैंकिंग कार्य के लिए बैंकों को खोलने की अनुमति दे दी […]
September 30, 2020 बाकलीवाल सहित कांग्रेसजनों ने रणजीत हनुमान के किए दर्शन, कोरोना से मुक्ति की कामना की..
इंदौर : शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने प्रशासन द्वारा धर्मस्थल खोलने की […]
August 9, 2020 इंदौर- अजमेर लिंक ट्रेन को लेकर रेलमंत्री के नाम सांसद लालवानी को सौंपा ज्ञापन इंदौर : भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों ने सांसद शंकर लालवानी से मुलाकात कर […]
March 30, 2023 प्रियंका गांधी ने भी इंदौर की घटना की ली जानकारी, हादसे पर जताया दुःख
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने जताई घटना पर चिंता।
पूर्व विधायक पटेल भी घटनास्थल […]