भोपाल : धर्म संस्कृति समिति के महमंत्री डॉक्टर दीपक रघुवंशी की शिकायत पर विधायक आरिफ मसूद एवं अन्य पर धारा 153 A IPC के अंतर्गत थाना तलैया भोपाल में FIR दर्ज की गई है। विधायक पर आरोप है कि उनके द्वारा गुरुवार को इकबाल मैदान पर आयोजित प्रदर्शन के कारण धार्मिक भावनाएं आहत हुई है।
शिकायत में कहा गया है कि इकबाल मैदान मे विधायक आरिफ मसूद द्वारा उन्मादी भीड़ एकत्रित कर फ्रांस के राष्ट्पति का पुतला व झंडे को जलाया गया। इस दौरान ऐसे भाषण दिए गए कि फ्रांस के उक्त कृत्य का केंद्र व राज्य में बैठी हिन्दूवादी सरकार के मंत्री भी समर्थन कर रहे हैं। हम फ्रांस की सरकार के साथ साथ हिंदुस्तान की सरकार को भी चेतावनी दे रहे हैं कि यदि सरकार ने फ्रांस के कृत्य का विरोध नही किया तो हिंदुस्तान में भी ईंट से ईंट बजा देंगे। उन्मादी भीड़ एवं विधायक मसूद के ऐसे कृत्यों से हिन्दू जनमानस में भय के साथ आक्रोश व्याप्त है साथ ही फ्रांस और भारत के संबंधों पर गलत प्रभाव पड़ने की आशंका है।
क्या है धारा 153 ए
आईपीसी की धारा 153 (ए) उन लोगों पर लगाई जाती है, जो धर्म, भाषा, नस्ल वगैरह के आधार पर लोगों में नफरत फैलाने की कोशिश करते हैं। धारा 153 (ए) के तहत 3 साल तक की कैद या जुर्माना या दोनों हो सकते हैं। अगर ये अपराध किसी धार्मिक स्थल पर किया जाए तो 5 साल तक की सजा और जुर्माना भी हो सकता है।
Related Posts
January 20, 2020 निधि ये कैसी विधि रची, लजा दिया तुमने, तुम्हारे थप्पड़ की गूंज गुल खिलाएगी *गोविंद मालू*
राजगढ़ ब्यावरा की कलेक्टर निधि निवेदिता के बचाव में उतरी काँग्रेस से मैं […]
June 28, 2022 बीते 20 साल के कामों का हिसाब दे बीजेपी- अंजलि शुक्ला
कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में अंजली शुक्ला ने दिखाई सक्रियता।
इंदौर : कांग्रेस के […]
August 6, 2020 रक्षाबन्धन के उपलक्ष्य में सर्वधर्म संघ ने किया साड़ियों का वितरण इंदौर : सामाजिक संस्था सर्वधर्म संघ के अध्यक्ष मंजूर बेग त्योहारों की खुशियां अक्सर उन […]
November 2, 2020 बिलासपुर के रामावतार अग्रवाल अग्रसेन अलंकरण से सम्मानित
इंदौर : छत्तीसगढ़ सरकार ने पहली बार राज्य स्तरीय अलंकरण समारोह आयोजित कर महाराजा अग्रसेन […]
August 23, 2020 सिद्ध विजय गणेश मंदिर में शुरू हुआ दस दिनी गणेशोत्सव, भक्तों का प्रवेश रहेगा वर्जित इंदौर : मरीमाता चौराहा स्थित सिद्ध विजय गणेश मंदिर में 10 दिवसीय महोत्सव का श्रीगणेश […]
May 15, 2019 चैत की तपन में मोनिका की गायकी ने कराया सुकून का अहसास इंदौर: मदर्स डे याने मातृ दिवस की खुशियां मनाने और बाटने की बात हो तो संगीत की सुमधुर […]
April 22, 2022 कमलनाथ ने किया सवाल, बेतहाशा बढ़ती महंगाई पर चुप क्यों हैं मोदी और शिवराज..?
इंदौर : बीजेपी के शासनकाल में शराब सस्ती और पेट्रोल महंगा हो गया है। महंगाई इस कदर बढ़ […]