बीजेपी व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक का किया गया जोरदार स्वागत
Last Updated: September 21, 2021 " 02:20 am"
इंदौर : भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक शरद अग्रवाल पदभार संभालने के बाद सोमवार को पहली बार इंदौर पहुंचे। भाजपा कार्यालय पर शरद अग्रवाल का व्यापारी प्रकोष्ठ एवं अन्य व्यवसायिक संगठनों के पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम में मालवा चेम्बर आफ कामर्स के अध्यक्ष अजीत नारंग, सचिव ईश्वर बाहेती, रमेश गोदवानी, बीजेपी व्यापारी प्रकोष्ठ के नगर संयोजक, निर्मल वर्मा, इंदौर फुटकर मार्केट के नरेश फुंंदवानी, साउण्ड एण्ड लाइट एसोसिएशन महरानी रोड के सुधीर चौपड़ा, सियागंज होलसेल किराना ब्रोकर्स एसोसिएशन के यशपाल फूंदवानी, महारानी रोड एलोरा प्लाजा व्यापारी संघ के श्यामलाल धनवानी, शक्कर बाजार व्यापारी एसोसिएशन के शरद सोनी, पश्चिम क्षेत्र बारदान एसोसिएशन के मनोज तिवारी, खातीवाला टेक एसोसिएशन के राघु छाबडा, शीतलामाता बाजार एसोसिएशन के अतुल नीमा, व्यापारी प्रकोष्ठ के गिरीश जैन, मनीष बिसानी, सुनील गुप्ता, मनोज तिवारी, शुभम अग्रवाल, संतोष वाधवानी, मोहम्मद पीठवाला, राकेश वर्मा सहित अनेक व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों और सदस्यों ने शिरकत की।