नई दिल्ली.केंद्र सरकार ने आईएएस और आईपीएस अधिकारियों समेत लगभग 67,000 कर्मचारियों के सेवा रिकॉर्ड की समीक्षा शुरू की है. ऐसा खराब प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों की पहचान करने के लिए किया जा रहा है.
यह समीक्षा प्रक्रिया सेवा और शासन प्रणाली को और बेहतर करने के सरकारी प्रयासों का हिस्सा है. कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इस प्रक्रिया के परिणामस्वरूप आचार संहिता का पालन नहीं करने वाले लोग दंड के अधिकारी हो सकते हैं.
उन्होंने कहा, ‘केंद्र सरकार के लगभग 67,000 कर्मचारियों के सेवा रिकॉर्ड की समीक्षा की जा रही है, इसके जरिए खराब प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों की पहचान होगी. अधिकारी ने कहा कि इनमें से लगभग 25,000 कर्मचारी अखिल भारतीय तथा समूह-ए सेवाओं से हैं जिनमें भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय पुलिस सेवा और भारतीय राजस्व सेवा आदि आते हैं.’
कार्मिक राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि एक ओर सरकार का रूख उच्चस्तरीय दक्षता और भ्रष्टाचारको कतई बर्दाश्त नहीं करने का है जबकि दूसरी ओर सरकार ईमानदार अधिकारियों के लिए कामकाज के लिए अनुकूल वातावरण सुनिश्चित करना चाहती है. ताजे आंकड़ों के मुताबिक केंद्र सरकार के कुल 48.85 लाख कर्मचारी हैं.
Related Posts
- October 18, 2022 नोएडा में 7 माह के मासूम की आवारा श्वानों ने ली जान
नोएडा : अगर आपके घरों में छोटे बच्चे हैं तो यह खबर आपको परेशान कर सकती है। स्ट्रीट […]
- October 16, 2021 चूर- चूर हुआ रावण का दम्भ, पलभर में जलकर हुआ खाक, लोगों ने की हर्षध्वनि
इंदौर : असत्य पर सत्य की विजय का पर्व 'दशहरा' देश और प्रदेश के साथ शहर में भी […]
- February 9, 2021 विनीत की गाई गजलों ने कराया दिली सुकून का अहसास
इंदौर : गजल एक ऐसी विधा है, जो सुनने और सुनाने वाले दोनों को रूह की गहराइयों तक सुकून […]
- March 9, 2017 अजमेर ब्लास्ट केस में असीमानंद बरी, 3 लोग दोषी करार […]
- July 11, 2022 कोरोना के मामलों में आई तेजी,18 फीसदी तक पहुंची संक्रमण दर, एक मरीज की मौत
इंदौर : देश के साथ इंदौर में भी कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। जून मध्य […]
- March 29, 2021 निसरपुर चौकी प्रभारी दो लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
इंदौर : लोकायुक्त पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस चौकी प्रभारी को रिश्वत लेते पकड़ा […]
- January 27, 2023 तेल व्यापारी के साथ लाखों की लूट करने वाले 4 बदमाश गिरफ्तार
आरोपियों ने थाना लसुडिया क्षेत्र में फरियादी से मारपीट कर दोपहिया वाहन व करीब 02 लाख […]