भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीधी बस दुर्घटना के संबंध में गुरुवार को अपने निवास पर उच्च-स्तरीय बैठक बुलाई। उन्होंने निर्देश दिए कि दोषियों को किसी भी स्थिति में छोड़ा नहीं जाए, जो गलती करेगा वह दंड पाएगा। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि सड़क की मरम्मत तथा क्रेन की व्यवस्था तत्काल प्रभाव से की जाए। वैकल्पिक मार्ग विकसित करने के लिए जल्द से जल्द कार्य योजना बनाकर क्रियान्वयन आरंभ किया जाए। संपूर्ण प्रदेश में बसों की फिटनेस और ओवरलोडिंग के संबंध में अभियान आरंभ हो। मुख्यमंत्री चौहान ने निर्देश दिए कि पूरे प्रदेश में घाटों, दुर्गम मार्गों, खराब सड़कों का सर्वे कर आवश्यक कार्रवाई की जाए और दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में आवश्यक उपाय किए जाएं।
बैठक में मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी, अपर मुख्य सचिव जल संसाधन तथा परिवहन एस.एन. मिश्रा, प्रमुख सचिव लोक निर्माण नीरज मंडलोई उपस्थित थे।
Related Posts
October 2, 2022 ऊर्जा बचत में भी इंदौर व मप्र बनेगा नंबर वन
सौर उर्जा से संचालित कोल्ड स्टोरेज का कृषि मंत्री ने किया उद्घाटन।किसानों की तरक्की से […]
January 24, 2025 रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स ने SIL ब्रांड का किया अधिग्रहण
भारतीय विरासत को पुनर्जीवित करने की पहल ।
बेंगलुरु : रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स […]
February 17, 2021 कोरोना संक्रमण में आया उछाल यथावत, 89 नए संक्रमित मिले
इंदौर : कोरोना संक्रमण के मामलों आए उछाल में मंगलवार को भी कोई कमीं नहीं आई। करीब साढ़े […]
May 20, 2017 कार्ति चिदंबरम की बढ़ी मुश्किलें, ED ने दर्ज किया मनी लॉन्ड्रिंग का केस नई दिल्ली: ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने सीबीआई द्वारा दर्ज भ्रष्टाचार के मामले के आधार पर […]
October 19, 2019 मेरे पास आओ मैं तुम्हें गांव दिखाती हूं.. ( राज राजेश्वरी क्षत्रिय )
आओ तुम्हे गाँव दिखाती हूँ
बड़े बड़े शहरों में रहने वाले […]
February 22, 2024 डॉ. राजीव शर्मा ने वैज्ञानिक प्रमाणों सहित पेश की प्रभु श्रीराम और कृष्ण की कथा
श्रीकृष्ण एवेन्यू लिंबोदी में राधा - कृष्ण मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर […]
July 12, 2022 शिव ‘राज’ का तोहफा, अब 21 वर्ष के युवा पार्षद भी बन सकेंगे स्थानीय निकायों के अध्यक्ष
भोपाल : मध्यप्रदेश नगर पालिका और नगर परिषद अध्यक्ष की आयु सीमा 25 से घटाकर 21वर्ष करने […]