इंदौर : कोरोना संक्रमण में तेजी बनीं हुई है। सोमवार को भी ग्रोथ रेट 11 फीसदी रहा। फिलहाल टेस्टिंग कम हो रही है, उनमें भी सौ से ज्यादा संक्रमित रोज मिल रहे हैं। टेस्टिंग बढ़ने पर क्या हालात बनेंगे, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। ऐसे में टीकाकरण होने तक मास्क, दो गज की दूरी और सेनिटाइजेशन ही एकमात्र विकल्प है।
134 नए संक्रमित मिले।
सोमवार को 1359 सैम्पल लिए गए। रेपिड एंटीजन मिलाकर 1219 सैम्पल टेस्ट किए गए। 1054 निगेटिव पाए गए। 134 कि रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 31 रिपीट पॉजिटिव निकले। आज दिनांक तक की बात करें तो कुल 834531 सैम्पल टेस्ट किए गए। इनमें से कुल 59892 पॉजिटिव निकले।
89 मरीज किए गए डिस्चार्ज।
सोमवार को 89 मरीज डिस्चार्ज किये गए। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 57890 मरीज डिस्चार्ज किए गए। 1069 मरीजों का फिलहाल उपचार चल रहा है।
सोमवार को कोरोना से कोई डेथ नहीं हुई। अब तक कोरोना से 933 लोगों की मौत हो चुकी है।
Related Posts
July 25, 2021 पेट्रोल पंप पर डकैती डालने की योजना बनाते 5 बदमाश गिरफ्तार
इंदौर : पेट्रोल पंप पर डकैती डालने की योजना बनाते 5 बदमाश पुलिस थाना तेजाजीनगर की […]
January 16, 2022 शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि के साथ शुरू हुआ ‘झंडा ऊंचा रहे हमारा अभियान’, छोड़े गए शांति के प्रतीक तिरंगे गुब्बारे
इंदौर : संस्था सेवा सुरभि, जिला प्रशासन, इंदौर पुलिस एवं नगर निगम के संयुक्त तत्वावधान […]
August 21, 2022 सफाई मित्रों के सम्मान में मंत्री, महापौर और अन्य जनप्रतिनिधियों ने थामी झाड़ू, की सफाई
शहर के विभिन्न स्थानों पर पार्षदों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों […]
August 6, 2022 72 घंटे में ऑनलाइन पास होंगे वैध कॉलोनियों के नक्शे
मजदूरों के लिए होगी शेड और पानी की व्यवस्था।
पदभार संभालते ही महापौर पुष्यमित्र ने […]
June 14, 2023 बाहुबाली – 3 में प्रभास के साथ दो – दो हाथ करते नजर आएंगे इंदौर के अथर्व पहलवान
इंदौर : आगामी दिनों में बड़े पर्दे पर करोड़ों रुपए की लागत से बनने वाली बहुचर्चित फ़िल्म […]
November 26, 2020 केंद्र सरकार ने लक्ष्मी विलास बैंक के डीबीआईएल में विलय को दी मंजूरी
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने […]
August 28, 2023 विधानसभा 2 में बीजेपी की विशाल बाइक रैली
सूरत, गुजरात से विधायक पाटिल ने स्कूटी और विधायक मेंदोला ने चलाई बुलेट।
ढोल ढमाके के […]