गुजरात: गुजरात के करीब अरब सागर में कोस्टगार्ड ने देश की अबतक की सबसे बड़ी ड्रग्स की खेप पकड़ने का दावा किया है. कोस्टगार्ड के मुताबिक, पकड़ी गई 1500 किलो हेरोइन की कीमत कम से कम साढ़े तीन हजार (3500) करोड़ रूपये आंकी गई है. नारकोटिक्स ड्रग्स की ये खेप पनामा के एक जहाज से गुजरात लाई जा रही थी. अब तक कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
ईरान से आ रहा था जहाज
कोस्टगार्ड के डीजी राजेन्द्र सिंह ने जानकारी दी है कि ये जहाज ईरान से आ रहा था और वहीं से ऐसा लगता है कि ड्रग्स की खेप को चढ़ाया गया था. हेरोइन को जहाज के पाइप और टैंक्स के अंदर छिपा कर रखा गया था.
कराची बंदरगाह भी रुका था जहाज !
जहाज को गुजरात के पोरबंदर लाया गया है और पकड़े गए जहाजकर्मियों से कोस्टगार्ड के अलावा, नेवी, आईबी, गुजरात पुलिस और कस्टम विभाग के अधिकारी कड़ी पूछताछ कर रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक, ये जहाज ईरान से आते हुए कराची बंदरगाह भी रूका था, उसके बारे में भी पूछताछ की जा रही है.
Related Posts
February 17, 2022 तमिलनाडु की छात्रा को इंसाफ दिलाने एबीवीपी कर रही देशव्यापी प्रदर्शन
धर्मांतरण के दबाव में छात्रा ने कर ली थी खुदकुशी।
इंदौर : तमिलनाडु के तंजावुर जिले […]
April 30, 2021 चेकिंग के दौरान कनाड़िया पुलिस ने कार से बरामद किए 22 लाख 80 हजार रुपए
इंदौर : कनाडिया पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान 22 लाख 80 हजार रुपए की राशि बरामद की है। […]
July 11, 2021 ग्वालियर, जबलपुर को मुम्बई, पुणे से जोड़ने के लिए सिंधिया की पहल, 8 नई उड़ानों को मंजूरी
इंदौर : केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पदभार ग्रहण करने के बाद […]
February 23, 2024 Deneme Bonusu Veren Siteler 2023 Bedava Bonus Veren Siteler Hesap bakiyenizi kullanmadan oynadığınız oyuna Bedava bahis yani Freebet denir. Bu […]
September 17, 2022 नए फार्मेसी कॉलेज खोलने पर लगाए गए बैन को सुप्रीम कोर्ट ने ठहराया असंवैधानिक
विभागीय निर्देशों के द्वारा नहीं लगाई जा सकती रोक।
नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट के […]
October 27, 2020 सीएम निवास परिसर में भी बुराई के प्रतीक रावण का किया गया दहन
भोपाल : विजयादशमी के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास परिसर में भी रावण दहन किया गया। प्रतीक […]
February 8, 2024 इंदौर शहर के बीजेपी कार्यकर्ता 10 फरवरी को अयोध्या यात्रा पर जाएंगे
आस्था स्पेशल ट्रेन के जरिए कुल 1344 कार्यकर्ता जाएंगे अयोध्या।
1344 कार्यकर्ताओं को […]