इंदौर : भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर भारत की आजादी के 75 वर्ष को समारोहपूर्वक मनाने के लिए “आजादी का अमृत महोत्सव” अभियान की देशव्यापी शुरूआत 75 सप्ताह पूर्व 12 मार्च 2021 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा साबरमती आश्रम अहमदाबाद से की ज़ा रही है। उसी का अनुसरण करते हुए मप्र में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह द्वारा शौर्य स्मारक भोपाल से कार्यक्रम का शुभारंभ किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने निर्देश दिए हैं कि मध्यप्रदेश में जिला मुख्यालयों सहित उन स्थानों पर जहाँ स्वतंत्रता आन्दोलन संघर्ष की अमर गाथाएँ विद्यमान हैं, वहाँ 12 मार्च को कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। इन कार्यक्रमों को जिला प्रशासन गरिमामय तरीके से मनाएगा। इनमें जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाएगा। बताया गया कि इंदौर संभाग में यह कार्यक्रम विशेष रूप से भाबरा जिला आलीराजपुर, सांवेर, अमझेरा जिला धार तथा देपालपुर इंदौर में आयोजित होंगे। इस बारे में संभाग के सभी कलेक्टरों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं।
Related Posts
February 12, 2022 बीजेपी नेता के घर पर हमले के मामले में कुछ युवक गिरफ्तार
इंदौर : भाजपा नेता क्रांति वाजपेयी के घर गुरुवार रात किए गए हमले के मामले में […]
January 19, 2022 लताजी के शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना के साथ किया जा रहा महामृत्युंजय मन्त्र का जाप
इंदौर : कालजयी गायिका स्वर कोकिला लता मंगेशकर के जल्द स्वस्थ्य होने की कामना के साथ […]
March 24, 2020 लॉकडाउन अवधि में नहीं काटा जाएगा कर्मचारियों का वेतन इंदौर : प्रदेश में कोरोना वायरस के मद्देनजर उत्पन्न असाधारण परिस्थितियों को देखते हुये […]
January 16, 2022 क्षेत्रीय न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला, राऊ में भी होगा डीएनए परीक्षण
इंदौर : आपराधिक प्रकरणों में पुलिस विवेचना और अपराध अनुसंधान को बेहतर बनाने के लिए शासन […]
February 22, 2019 बीजेपी ने किसानों की चिंता सबसे ज्यादा की- भूपेंद्र सिंह इंदौर:: किसानों के हितों की जितनी चिंता बीजेपी ने की उतनी किसी ने नहीं की। यूपीए सरकार […]
August 11, 2025 समाज है तो सद्भावना है, यह सोसायटी अर्थात सोशल कॉन्ट्रैक्ट नहीं है..
मालवा प्रांत के विभिन्न जिलों से आए समाज प्रमुखों को संबोधित करते हुए बोले संघ प्रमुख […]
November 7, 2021 शर्मनाक : नराधम बाप ने किराएदार के साथ मिलकर अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ किया दुष्कर्म, दोनों आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : खजराना में नाबालिग बेटी के साथ उसके ही पिता और पड़ोस में रहने वाले किराएदार […]