इंदौर : भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर भारत की आजादी के 75 वर्ष को समारोहपूर्वक मनाने के लिए “आजादी का अमृत महोत्सव” अभियान की देशव्यापी शुरूआत 75 सप्ताह पूर्व 12 मार्च 2021 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा साबरमती आश्रम अहमदाबाद से की ज़ा रही है। उसी का अनुसरण करते हुए मप्र में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह द्वारा शौर्य स्मारक भोपाल से कार्यक्रम का शुभारंभ किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने निर्देश दिए हैं कि मध्यप्रदेश में जिला मुख्यालयों सहित उन स्थानों पर जहाँ स्वतंत्रता आन्दोलन संघर्ष की अमर गाथाएँ विद्यमान हैं, वहाँ 12 मार्च को कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। इन कार्यक्रमों को जिला प्रशासन गरिमामय तरीके से मनाएगा। इनमें जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाएगा। बताया गया कि इंदौर संभाग में यह कार्यक्रम विशेष रूप से भाबरा जिला आलीराजपुर, सांवेर, अमझेरा जिला धार तथा देपालपुर इंदौर में आयोजित होंगे। इस बारे में संभाग के सभी कलेक्टरों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं।
Related Posts
May 10, 2022 आईपीएल का ऑनलाइन सट्टा चला रहे पिता – पुत्र सहित 4 आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : ऑनलाइन IPL क्रिकेट मैच का सट्टा चलाने वाले 04 आरोपी, क्राइम ब्राँच इंदौर की […]
September 4, 2022 एयरपोर्ट से बिजासन मंदिर की ओर जानेवाला मार्ग होगा बंद
एयरपोर्ट के विस्तार के लिए 20.84 एकड़ जमीन मिलने के बाद विमानतल प्रबंधन जमीन को कब्जे […]
October 25, 2021 10 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ पकड़ाया युवक, एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज किया गया प्रकरण
इंदौर : अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर की तस्करी में लिप्त आरोपी को खजराना पुलिस ने बन्दी […]
June 5, 2021 महु में प्रारम्भ हुआ ड्राइव इन टीकाकरण केंद्र, नगर पंचायतों में भी बनेंगे इसतरह के सेंटर
इंदौर : पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ने शुक्रवार को इंदौर जिले के महू तहसील […]
March 8, 2023 पौने दो लाख रुपए से अधिक कीमत के अवैध मादक पदार्थ के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध मादक पदार्थ (ब्राउन शुगर) की तस्करी करने वाले 02 […]
July 29, 2024 डॉ. डेविश जैन की नई पुस्तक गोल्डन इनसाइट्स : एंटरप्राइजिंग आइडियाज एंड इनोवेशन का विमोचन
इंदौर : प्रेस्टीज ग्रुप के संस्थापक पद्मश्री डॉ. नेमनाथ जैन ने प्रेस्टीज एजुकेशन […]
July 18, 2022 कलैक्टर ने विजयी महापौर व पार्षदों को वितरित किए प्रमाण पत्र।
इंदौर : कलेक्टर मनीष सिंह निगम चुनाव में विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। […]