इंदौर : अवैध रूप से फर्जी एडवाइजरी कंपनी चलाने वाले 3 आरोपियों को कनाडिया पुलिस ने बन्दी बनाया है। आरोपियों के कब्जे से 06 लैपटॉप, 03 मोबाइल फोन सहित बड़ी मात्रा में कागजात बरामद किए गए।
थाना कनाडिया पुलिस ने 18 मार्च की रात मुखबिर की सूचना पर संचार नगर एक्सटेंशन स्थित मयंक एंक्लेव के एक फ्लैट में छापा मारकर वहां अवैध रूप से फर्जी एडवाइजरी कंपनी चला रहे 03 आरोपियों को हिरासत में लिया। आरोपियों के नाम सौरभ वर्मा पिता अनिल वर्मा नि गोकुल नगर, अजय शर्मा पिता कालूराम शर्मा निवासी छोटा रावला जूनी इंदौर व सुदर्शन पाठक पिता राम मिलन पाठक निवासी गोकुल नगर इंदौर बताए गए हैं। उनसे की गई पूछताछ में प्रथम दृष्टया यह तथ्य प्रकाश में आए कि आरोपी गण विभिन्न लोगों से मोबाइल फोन पर संपर्क कर उन्हें फ्यूचर इन्वेस्टमेंट के प्लान बताते थे और आकर्षक धनराशि वापस दिलाने का प्रलोभन देकर उन्हें धन जमा करने को प्रेरित करते थे। आरोपियों के विरुद्ध धारा 417,420 भादवि के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर उनकी गिरफ्तारी की गई है। आरोपियों का पुलिस रिमांड लिया जाकर उनसे सघन पूछताछ की जा रही है।
Related Posts
January 7, 2023 यह 21 वी सदी का इंदौर है, जो टेक ऑफ मोड पर है – महापौर
महापौर और जनप्रतिनिधियों ने प्रवासी भारतीय सम्मेलन की तैयारियां का किया […]
July 28, 2025 कालेश्वर धाम मंदिर में 29 जुलाई को मनेगा नाग पंचमी महोत्सव
इंदौर : सुदामा नगर स्थित कालेश्वर धाम नाग मंदिर में मंगलवार, 29 जुलाई को नाग पंचमी […]
November 25, 2024 दो दिन से लापता मासूम बच्ची का शव नाले से बरामद
आक्रोशित परिजनों ने किया चक्काजाम, पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप।
गुजरात से […]
August 5, 2023 इंदौर पहुंचने पर समरसता यात्रा का किया गया भव्य स्वागत
यात्रा का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत।
मंत्री सिलावट सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी विशेष रूप […]
January 27, 2020 गणतंत्र दिवस पर बच्चों को वितरित की गई शिक्षण सामग्री इंदौर : मप्र कांग्रेस कमेटी के सम्भागीय प्रवक्ता मंजूर बेग ने गणतंत्र दिवस की खुशियां […]
January 13, 2020 पीएससी परीक्षा विवाद को लेकर जयस, एबीवीपी का प्रदर्शन इंदौर : एमपी पीएससी की प्रारम्भिक परीक्षा में आदिवासी भील समुदाय के बारे में आपत्तिजनक […]
October 9, 2023 इंदौर जिले की नौ विधानसभा सीटों के लिए 27 लाख से अधिक मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग
विधानसभा निर्वाचन-2023
21 से 30 अक्टूबर तक भरे जा सकेंगे नामांकन पत्र।
मतदान 17 […]