नई दिल्ली : बैंक ग्राहकों के लिए एक अहम खबर है। 1 अप्रैल 2021 से 7 बैंकों की चेकबुक और पासबुक अमान्य हो गई है। यानी आप इनसे कोई भी लेनदेन नहीं कर पाएंगे। ऐसा कई बैंकों के आपस में विलय के कारण हुआ है। केंद्र सरकार ने कई सरकारी बैंकों का विलय किया है, जिसके कारण नए वित्त वर्ष से ग्राहकों पर भी इसका असर पड़ा है।
विलय के कारण इन बैंकों की चेकबुक-पासबुक हो गई है अमान्य।
विजया बैंक
आंध्रा बैंक
देना बैंक
कॉर्पोरेशन बैंक
ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स
यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया और
इलाहाबाद बैंक
इन बैंकों की पासबुक और चेकबुक केवल 31 मार्च 2021 तक ही मान्य थी। ग्राहकों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए उन्हें नई डॉक्यूमेंट्स इशू कराने होंगे।
बैंकों के विलय से पासबुक और चेकबुक में कई तरह के बदलाव होते हैं। अकाउंट नंबर, IFSC कोड, MICR कोड वगैराह बदल जाते हैं।
इन बैंकों के विलय की घोषणा अगस्त 2019 में की गई थी। देना और विजया बैंक का विलय बैंक ऑफ बड़ौदा में किया गया है। ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स और यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया का विलय पंजाब नेशनल बैंक में हुआ है। आंध्रा बैंक और कॉर्पोरेशन बैंक को यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के साथ मर्ज किया गया है। इलाहाबाद बैंक का विलय इंडियन बैंक में हुआ है। वहीं, सिंडिकेट बैंक का मर्जर केनरा बैंक में हुआ है।
सिंडिकेट बैंक के ग्राहकों के लिए, केनरा बैंक ने बताया है कि उनकी चेकबुक 30 जून 2021 तक मान्य रहेगी।
Related Posts
September 9, 2021 आगामी पर्वों के दौरान झांकियां निकालने की नहीं होगी अनुमति, डीजे पर भी रहेगा प्रतिबन्ध
इंदौर : शहर की गौरवशाली परंपरा के अनुरूप आगामी सभी पर्व कोविड-19 प्रोटाकॉल तथा राज्य […]
December 14, 2024 एक देश – एक चुनाव को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी
नई दिल्ली : मोदी सरकार की कैबिनेट ने वन नेशन, वन इलेक्शन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी […]
June 1, 2021 अनलॉक : सड़कों व किराना दुकानों पर दिखी चहल- पहल, सरकारी दफ्तर भी खुले, कोरोना प्रोटोकॉल को लेकर रही सख़्ती
इंदौर : सीमित आर्थिक गतिविधियों के संचालन की अनुमति के साथ मंगलवार 1 जून से इंदौर को भी […]
November 2, 2021 चेन लूट का आरोपी आया पुलिस की गिरफ्त में, 5 चेन सहित 5 लाख का माल बरामद
इंदौर : शातिर चेन स्नैचर को कनाडिया पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से लूटी […]
March 25, 2021 निर्धारित दरों के अनुसार ही लें कोरोना के इलाज की राशि, नहीं तो होगी कार्रवाई- कलेक्टर
अलाक्षणिक तथा कम लक्षण वाले मरीजों का उपचार होम आयसोलेशन के माध्यम से किया […]
August 15, 2023 संकल्पों से दृढ़ होकर छीनी हमने आजादी थी..
“हर घर तिरंगा”
संकल्पों से दृढ़ होकर,छीनी हमने आज़ादी थी।जिसे पाने के लिए उमड़ी,भारत […]
April 23, 2020 पृथ्वी दिवस पर किये गए हवन, जलाए गए दीप, बनाई गई रंगोली इंदौर : संस्था *आनन्द गोष्ठी* का *पृथ्वी दिवस* पर महा अभियान हर घर- आंगन में हवन, दीप […]