सानंद नाट्य स्पर्धा में नटरंग के नाटक को मिला पहला पुरस्कार

  
Last Updated:  August 22, 2022 " 07:54 pm"

सिद्धहस्त कलाकर श्रीराम जोग ने सर्वश्रेष्ठ अभिनय का पहला पुरस्कार जीता।

इंदौर : सानंद न्यास द्वारा आयोजित मराठी नाट्य स्पर्धा और समूह गीत स्पर्धा के पुरस्कार जाल सभागृह में आयोजित गरिमामय समारोह में वितरित किए गए। दक्षिण – मध्य सांस्कृतिक केंद्र नागपुर के निदेशक डॉ. दीपक खिरवड़कर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। उन्होंने विजेताओं को पुरस्कृत किया।

नटरंग के नाटक को मिला प्रथम पुरस्कार, श्रीराम जोग अभिनय में पहले स्थान पर रहे।

17 वी मराठी नाट्य स्पर्धा के निर्णय घोषित करने के साथ लगे हाथ पुरस्कार भी वितरित किए गए। नाटकों में पहला स्थान नटरंग संस्था द्वारा मंचित नाटक सुखांशी भांडतो आम्ही को मिला। नाटक का निर्देशन पंकज वागले ने किया था। इस नाटक के कलाकारों को 30 हजार रूपए नकद, स्वर्ण पदक और प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। स्पर्धा में दूसरा स्थान संस्था अविरत के नाटक सीमांत को मिला। नाटक के निर्देशक थे अभिनय देशमुख। इस नाटक के कलाकारों को 20 हजार रूपए नकद राशि और प्रमाण पत्र दिए गए। तीसरा स्थान नाट्यभारती के नाटक खिडक्या ने हासिल किया। नाटक का निर्देशन श्रीराम जोग ने किया। इस नाटक के कलाकारों को 10 हजार रूपए नकद और प्रशस्ति पत्र से नवाजा गया। ये तीनों पुरस्कार ख्यात फिल्म और नाट्य कलाकार अच्युत पोतदार ने प्रायोजित किए थे। इसी के साथ विभिन्न श्रेणियों में व्यक्तिगत पुरस्कार भी प्रदान किए गए।

कला, संस्कृति को बचाए रखने में सानंद का योगदान सराहनीय।

इस मौके पर मुख्य अतिथि डॉ. दीपक खिरवड़कर ने अपने संबोधन में कहा कि कला, साहित्य और संस्कृति को बनाए रखने में सानंद का योगदान काबिले तारीफ है। शौकिया कलाकारों को इससे निश्चय ही नई ऊर्जा मिलेगी।
कार्यक्रम में नाट्य स्पर्धा के निर्णायक और चयनित दर्शकों को भी पुरस्कृत किया गया।

प्रारंभ में अतिथि स्वागत श्रीनिवास कुटुंबले, संजीव वावीकर, विवेक गोरे, कांचन तारे ने किया। संचालन रेणुका पिंगले ने किया। अंत में आभार श्रीनिवास कुटुंबले ने माना।

ये रहे व्यक्तिगत पुरस्कार विजेता।

सर्वश्रेष्ठ निर्देशन, प्रथम : पंकज वागले, नाटक सुखाशी भांड़तो आम्ही, संस्था नटरंग।
सर्वश्रेष्ठ निर्देशन, द्वितीय : अनिल चाफेकर, नाटक हमीदा बाइची कोठी, संस्था अष्टरंग।
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, प्रथम : श्रीराम जोग, नाटक खिड़क्या, संस्था नाट्यभारती ।
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, द्वितीय : पंकज वागले, नाटक सुखांशी भांडतो आम्ही, संस्था नटरंग।
सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता, प्रथम : अमोल श्रीखंडे, नाटक सुखांशी भांडतो आम्ही, संस्था नटरंग।
सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता, द्वितीय : संजीव दिघे, नाटक मास्तर ब्लास्टर, संस्था पथिक।
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री, प्रथम : राधिका देशमुख, नाटक सीमांत, संस्था अविरत ।
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री, द्वितीय : तनया बोरगांवकर, नाटक नेटवर्क 24 ×7, संस्था सार्थक।
सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री प्रथम : नेहा झारे, नाटक हमीदाबाइची कोठी, संस्था अष्टरंग ।
सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री द्वितीय : योजना दिघे, नाटक सीमांत, संस्था अविरत।
प्रकाश योजना, प्रथम : प्रमोद रिसबुड, नाटक सुखांशी भांडतो आम्हीं, संस्था नटरंग।
प्रकाश योजना द्वितीय : प्रखर मौर्य, नाटक सीमांत, संस्था अविरत।
ध्वनि संकलन प्रथम : दर्पण भालेराव, नाटक विट्ठल रखुमाय, संस्था रंगायन।
ध्वनि संकलन, द्वितीय : सार्थक संगमनेरकर, नाटक नेटवर्क 24×7, संस्था सार्थक।
रंगभूषा प्रथम : हर्षिता भराड़े, नाटक विठो रखुमाय, संस्था रंगायन ।
रंगभुषा द्वितीय : राजीव बागदरे, नाटक हमीदाबाईची कोठी, संस्था अष्टरंग।
वेशभूषा प्रथम : अनिता मतकर, नाटक रायगड़ाला जेव्हा जाग येते, संस्था अहिल्या नाट्य मंडल।
नेपथ्य, प्रथम : मिलिंद देशपांडे, नाटक हमीदाबाइची कोठी, संस्था अष्टरंग।
नेपथ्य, द्वितीय : देवेंद्र खैरीकर, नाटक रायगडाला जेव्हा जाग येते, संस्था अहिल्या नाट्य मंडल।
विशेष प्रोत्साहन पुरस्कार : विठो रखुमाय, संस्था रंगायन।
ध्यानाकर्षण भूमिका : भूमि कुलकर्णी, नाटक रायगडाला जेव्हा जाग येते, संस्था अहिल्या नाट्य मंडल।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *