अवैध शराब के कारोबार में लिप्त आरोपी को तुकोगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार
Last Updated: April 3, 2021 " 06:12 pm"
इंदौर : अवैध रुप से शराब की बिक्री करने वालेआरोपी को तुकोगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 63 लीटर अवैध शराब जब्त की गई है।पूछताछ में उसने अपना नाम जावेद शेख पिता मोहम्मद इस्माइल शेख उम्र 35 वर्ष पता मोती बंगला महावीर सेव के पास गुड्डु पिंजारे का मकान जिला देवास का होना बताया। उसके कब्जे से बरामद शराब की कीमत 27000/- रुपये बताई गई है।