इंदौर : पीली गैंग और खाकी के अत्याचारी कारनामों के चर्चे तो खूब हो रहे हैं लेकिन इस सबके बीच कुछ ऐसी घटनाएं भी सामने आती हैं जो खाकी के मानवीय पहलू से भी रूबरू कराती हैं।
बीती 10 अप्रैल की रात पुलिस थाना बड़गौंदा की पुलिस टीम गवली पलासिया क्षेत्र में गश्त कर रही थी। गश्त के दौरान खेड़ा मोहल्ला गवली पलासिया में एक खेत पर बने टीन शेड के गाय भैंस के बाड़े में आग लगने की सूचना मिली। गश्त कर रहे आरक्षक संदीप व आरक्षक मो. रियाज खान तुरंत वहां पहुंचे तो देखा कि बाड़े में रखे कंडों में आग लग गई थी। आग की लपटें वहां बंधीं गायों को झुलसा रही थीं। दोनों आरक्षकों ने अपनी जान जोखिम में डालकर साहस का परिचय देते हुए जलती आग में से एक गाय और बछडे को बाहर निकाला। दोनों मूक प्राणी थोड़े झुलस अवश्य गए थे लेकिन उनकी जान बचा ली गई। एक अन्य गाय इस आग में ज्यादा झुलस गई थी, उसे नहीं बचाया जा सका।
दोनों आरक्षकों की मूक प्राणियों के प्रति दिखाई गई संवेदनशीलता की ग्राम वासियों ने प्रशंसा की और उनका शुक्रिया अदा किया। दोनों आरक्षकों को पुरस्कृत करने मांग भी ग्रामीणों ने वरिष्ठ अधिकारियों से की है।
Related Posts
November 26, 2018 अंतिम दिन बीजेपी ने झोंकी ताक़त, अमित शाह का प्रभावी रोड शो इंदौर: चुनाव प्रचार के अंतिम दिन राजनीतिक दलों और उनके प्रत्याशियों ने मतदाताओं को […]
January 20, 2022 बूथ विस्तारक योजना को सफल बनाना कुशाभाऊ ठाकरे को सच्ची श्रद्धांजलि- नेमा
इंदौर : बीजेपी की महत्वाकांक्षी बूथ विस्तारक योजना इंदौर के साथ पूरे प्रदेश में प्रारंभ […]
March 19, 2025 21 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म ‘पिंटू की पप्पी’
इंदौर : 'पिंटू की पप्पी' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक मानी जा रही है, […]
February 24, 2021 कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी जारी, 105 नए संक्रमित मिले।
इंदौर : कोरोना संक्रमण में मंगलवार को भी नए संक्रमितों का आंकड़ा सौ के पार रहा। हालांकि […]
June 6, 2020 फोर्ब्स की सर्वाधिक कमाई वाले सेलेब्स की सूची में अक्षय कुमार अकेले भारतीय नई दिल्ली : अक्षय कुमार इकलौते ऐसे भारतीय कलाकार हैं जिन्होंने फोर्ब्स मैगजीन की टॉप 100 […]
March 29, 2023 बीजेपी नेता नासिर शाह व जाकिर शाह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश
फर्जी विक्रय अनुबंध लेख बनाकर फरियादियों के कूट रचित हस्ताक्षर करने और कृषि भूमि हड़प […]
April 10, 2019 मोदी सरकार के कामकाज पर पुण्य प्रसून ने खड़े किए सवाल इंदौर: पुरानी पीढ़ी के जाने- माने पत्रकार राजेन्द्र माथुर की स्मृति में इंदौर प्रेस क्लब […]