इंदौर : कोरोना संक्रमण के इलाज में उपयोगी रेमडेसीवीर की उपलब्धता में धीरे- धीरे ही सही पर सुधार आ रहा है। सोमवार को 125 बॉक्स की खेप प्राप्त होने के बाद मंगलवार को भी 312 बॉक्स रेमडेसीवीर लेकर प्रदेश सरकार का विमान बंगलुरू से इंदौर पहुंचा।
इंदौर के प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट ने बताया कि प्राप्त रेमडेसीवीर प्रदेश के सभी 7 संभागों के मेडिकल कॉलेज और स्वास्थ्य विभाग को पहुंचाई जा रही है।
इस तरह हुआ वितरण।
बताया जाता है कि मंगलवार को प्राप्त हुए 312 बॉक्स में से 57 भोपाल, 26 सागर, 50 ग्वालियर, 32 रीवा, 50 जबलपुर और 41 बॉक्स उंज्जैन भेजे जा रहे हैं। इंदौर के हिस्से में 56 बॉक्स आए हैं। इनमें 17 एमजीएम मेडिकल कॉलेज और 34 स्वास्थ्य विभाग को दिए जा रहे है। 5 बॉक्स खंडवा मेडिकल को भेजे जा रहे है। प्रत्येक बॉक्स में 48 इंजेक्शन होना बताए गए हैं। इस हिसाब से इंदौर को 2448 रेमडेसीवीर इंजेक्शन प्राप्त हुए हैं। ये इंजेक्शन जिले के निजी और शासकीय कोविड अस्पतालों को वितरित किए जाएंगे। एयरपोर्ट पर बॉक्स वितरण की व्यवस्था की निगरानी के लिए कमिश्नर पवन कुमार शर्मा मौजूद रहे।
Related Posts
March 24, 2023 मंजूर बेग के घर पहुंचकर मंत्री सिलावट ने जताई शोक संवेदना
नासिर व मंजूर बेग की माताजी का हाल ही में हुआ था निधन
इंदौर : एडवोकेट नासिर बेग और […]
June 29, 2023 लकड़ी के पटिए से पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति और उसके साथी को आजीवन कारावास
इंदौर : चरित्र शंका के चलते लकड़ी के पटिये से पत्नीे की हत्या करने वाले पति एवं उसके […]
May 10, 2017 कपिल मिश्रा के बाद केजरीवाल पर फूटा ‘आसिम बम’ नई दिल्ली: केजरीवाल सरकार में मंत्री रहे आसिम अहमद खान ने भी अरविंद केजरीवाल पर पांच […]
May 30, 2017 6 दिन में 4 देशों की यात्रा करेंगे PM मोदी, पहले पड़ाव जर्मनी के लिए हुए रवाना नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को चार यूरोपीय देशों की यात्रा के लिए रवाना […]
May 21, 2020 देपालपुर पहुंचा टिड्डी दल, फसल बचाने में जुटे किसान.. इंदौर : राजस्थान से चला टिड्डी दल अब देपालपुर क्षेत्र में पहुँच गया है। टिड्डी दल रतलाम, […]
August 2, 2020 सेना का ट्रक क्रेन सहित खाया पलटी, 4 जवान घायल भोपाल : रविवार को क्रेन के जरिए ले जाया जा रहा भारतीय सेना का ट्रक क्रेन सहित पलटी खा […]
August 4, 2022 सिरपुर तालाब को रामसर साइट का मिला दर्जा
एक हफ्ते में मध्यप्रदेश को मिली दूसरी रामसर साइट।
इंदौर : पर्यावरण मंत्री हरदीप सिंह […]