भोपाल : प्रतिष्ठित इंटरनेशनल इंडियन फ़िल्म एकेडमी (आइफा) अवार्ड समारोह- 2020 का आयोजन 27 से 29 मार्च तक इंदौर के डेली कॉलेज परिसर में होने जा रहा है। देश- विदेश में अपनी पहचान रखने वाले इस अवार्ड समारोह में बॉलीवुड के तमाम दिग्गज कलाकार शिरकत करेंगे। कई बड़े कलाकार इस दौरान अपनी प्रस्तुतियां भी देंगे।
सोमवार को सुपर स्टार सलमान खान और अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता में सीएम कमलनाथ ने यह ऐलान किया। सलमान खान और जैकलीन विशेष विमान से भोपाल पहुंचे थे। उनकी सीएम से मुलाकात के बाद प्रेस वार्ता के जरिये यह जानकारी दी गई।
आइफा से विश्व में बनेगी मप्र की पहचान।
सीएम कमलनाथ ने कहा कि आइफा अवार्ड के इंदौर में आयोजित होने से मप्र को विश्व स्तर पर पहचान मिलेगी। उन्होंने आइफा अवार्ड समारोह मप्र में आयोजित करने की मंजूरी देने के लिए सलमान खान और आइफा अवार्ड समिति का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने इस अवार्ड समारोह को प्रदेश के आदिवासी और युवाओं को समर्पित किया।
सीएम ने खरीदा पहला टिकट।
सीएम कमलनाथ ने आइफा अवार्ड का पहला टिकट भी खरीदा। उन्होंने साफ किया कि टिकट लेने पर ही आइफा अवार्ड समारोह में प्रवेश मिल सकेगा।
रितेश और सलमान करेंगे होस्ट।
सलमान खान ने आइफा अवार्ड के बारे में जानकारी देने के साथ बताया कि वे और रितेश देशमुख अवार्ड फंक्शन को होस्ट करेंगे।
Related Posts
September 18, 2022 2 अक्टूबर तक इंदौर शहर को सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त करेंगे – महापौर
स्वच्छ अमृत महोत्सव में निकाली गई स्वच्छता की बाइक रैली।
शहर के 49 पर्यटन, ऐतिहासिक […]
August 30, 2020 बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य जारी, सैकड़ों लोगों को सुरक्षित निकाला गया- सीएम शिवराज भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कहना है कि प्रदेश में बाढ़ प्रभावित लोगों की […]
September 7, 2023 हजारों बहनों के साथ विधायक विजयवर्गीय ने मनाया राखी महोत्सव
वार्ड क्रमांक 55 ,63 और 64 की 3000 से अधिक बहनों ने विधायक विजयवर्गीय को राखी बांध दिया […]
July 13, 2020 ‘आत्मनिर्भर मप्र’ के लिए काम करें मंत्रिमंडल के सदस्य- सीएम शिवराज भोपाल : मंत्रियों को विभागों का वितरण करने के बाद सीएम शिवराज सिंह ने सोमवार को कैबिनेट […]
August 29, 2017 बदलते नजरिये के साथ प्रगति करें महिलाएं इंदौर में वूमंस प्रेस क्लब, म.प्र. की स्थापना पर हुआ ‘मंथन’
इंदौर. वूमंस प्रेस क्लब, […]
April 24, 2024 कलयुग में राम नाम के साथ हनुमानजी की भक्ति को सर्वोपरि माना गया है : रश्मिदेवी
कैट रोड स्थित हरिधाम पर झांसी की मानस कोकिला रश्मिदेवी के श्रीमुख से हनुमत कथा का […]
September 8, 2024 गणपति बप्पा मोरया की अनुगुंज के बीच बीजेपी कार्यालय में स्थापित हुए विघ्नहर्ता श्री गणेश
इंदौर : गणेश चतुर्थी के मौके पर भाजपा कार्यालय पर भी विघ्नहर्ता श्री गणेश की विधिवत […]